Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

“मुल्ला की आखिरी दौड़ मस्जिद”: जिसे नकारा उसी ने दिया सहारा, प्रियंका के लिए क्यों कही जा रहीं ऐसी बातें

Published

on

Loading

मुंबई। बात बीते दिनों की करें तो प्रियंका प्रस्तुत चीज़ों को लेकर चर्चा में रहीं, निक जोनस के साथ अफेयर, शो क्वांटिको सीज़न-3 और बॉलीवुड पर उनका बयान। लेकिन उन्होंने जिस पर टिप्पणी की आखिर उनको वहीं पूछा गया। खबर है कि प्रियंका 2 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। वो 10 साल बाद पर्दे पर सलमान खान के साथ नज़र आएंगी।

प्रियंका अगले साल ईद के मौके पर आने वाली फिल्म ‘भारत’ में पूरे 10 साल बाद सलमान के साथ रोमांस करती हुई दिखने वाली है। प्रियंका इससे पहले सलमान खान के साथ ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘सलाम ए इश्क’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ फिल्मो में नज़र आ चुकी हैं।

फिल्म ‘भारत’ की कहानी दक्षिणी कोरिया की फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ की कहानी पर आधारित है। इसके अलावा इस फिल्म का बजट भी काफी बड़ा बताया जा रहा है। फिल्म का कुल बजट 180 करोड़ के आसपास है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending