Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दुनिया का एकलौता देश जहां नहीं बचेगा एक भी मुस्लिम, खत्म हो सकती है पूरी मुस्लिम आबादी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आंकड़े बताते हैं कि दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक समूह मुसलमानों का है। लगभग हर देश में मुसलमानों की आबादी आंदोलनात्मक संख्या में है। कई देशों में तो केवल मुसलमान आबादी ही है और अन्य धर्म के लोग दयनीय हालत में हैं। लेकिन एक देश ऐसा है जहां मुसलमानों की आबादी लगातार घटती जा रही है और अगर ऐसे ही चलता रहा तो वो दुनिया का अकेला देश बन जाएगा जहां की मुस्लिम आबादी शून्य होगी।

ये देश है जापान। यहाँ मुसलमानों की जनसंख्या तेजी से घट रही हैं। जापान और मुसलमानों का रिश्ता कैसा है इसके लिए कुछ तथ्य जान लेते हैं। जापान में मुसलमानों को वहां की नागरिकता नही दी जाती हैं। जापान में मुस्लिमों को किराए पर मकान भी नहीं मिलता हैं। जापान के किसी भी महाविद्यालयों में इस्लामिक भाषा का प्रयोग नही होता हैं। जापान में कहीं भी इस्लामिक भाषा उपयोग में नहीं लाई जाती हैं। जापान में मुसलमान लोग जापानी भाषा के अलावा कोई दूसरी इस्लामिक भाषा नही बोलते हैं। यहाँ मुस्लिम उर्दू भाषा का प्रयोग भी नही कर सकते हैं। यहाँ तक कि जापान में मुस्लिम लोग नमाज़ भी जापानी भाषा में ही पढ़ते हैं। जापान दुनिया का एकमात्र देश हैं जहाँ पर अभी तक कोई मुस्लिम आंतकी संघठन का हमला नही हुआ है।

एक सर्वे के मुताबिक जापान में कुछ वर्ष पहले मुसलमानों की जनसंख्या लगभग 9.50 लाख थी, लेकिन अभी के समय में जापान में सिर्फ 1.50 लाख ही मुसलमान ही बचे है। इससे यह साफ दिखता है कि जापान में इस्लाम धर्म अब समाप्ति की ओर है और आने कुछ सालों में जापान पूरी तरह से इस्लाम रहित देश हो जाएगा।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending