Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अपने हक के लिए लड़ा तो दबंगों ने दलित किसान को जिंदा जला दिया

Published

on

Loading

पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर दबंगों ने दलित किसान को जिंदा जला दिया। यह मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीकी गांव परसोरिया का है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करीबी गांव परसोरिया में के दलित किसान किशोरी लाल (60 वर्ष) अपने खेत पर पहुंचा तो उसने देखा कि कुछ लोग जुताई कर रहे है। उसने इसका विरोध किया तो दबंगों ने पहले उसके साथ मारपीट की और बाद में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।

बताया गया है कि किशोरी लाल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बैरसिया पुलिस ने गुरुवार देर रात चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

भोपाल के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) धर्मेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को बताया, “चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के साथ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।”

परिजनों के मुताबिक, किशोरी लाल को साल 2000 में सरकार की ओर से पट्टे पर जमीन मिली थी लेकिन गांव के दबंग इस जमीन पर कब्जा करना चाहते थे, जिसका किशोरी लाल विरोध कर रहा था। इसी वजह से उसे जिंदा जलाकर मार दिया गया। (इनुपट आईएएनएस)

प्रादेशिक

मुंबई में मतदान केंद्र के टॉयलेट के अंदर मृत मिले शिवसेना यूबीटी के पोलिंग एजेंट, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत सोमवार को हुई वोटिंग के दौरान मुंबई वर्ली बूथ पर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट (यूबीटी) का पोलिंग एजेंट शौचालय में मृत पाया गया है। इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है। मुंबई की एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एडीआर में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। ये जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है।

दरअसल, पुलिस की ओर से दी गई जानकरी के मुताबिक, मृतक की पहचान 62 वर्षीय मनोहर नलगे के रूप में हुई है। सोमवार को शाम में मनोहर शौचालय में गया और काफी समय होने के बाद भी बाहर नही आया। जब उसके साथियों ने जबरन दरवाजा खोला तो देखा की मनोहर गिरा पड़ा था। जैसे तैसे मनोहर को नजदीकी हॉस्पिटल लेकर जाया गया। हालांकि, यहां डॉक्टर ने चेक करते मनोहर नलगे को मृत घोषित कर दिया।

मतदान केंद्र के टॉयलेट में मृत मिला मृतक मनोहर नलगे वर्ली में एक मतदान केंद्र पर बीडीडी चॉल का निवासी था। मुंबई के NM जोशी मार्ग पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने ADR के तहत मामला दर्ज कर लिए और आगे की जांच में जुट गई है।

Continue Reading

Trending