Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फिल्मों के लिए जब इन एक्ट्रेसेस ने किए अपने इस खास अंग में बदलाव, तो मच गया था बॉलीवुड में हड़कंप

Published

on

Loading

बॉलीवुड स्टार्स अपने किरदार में जान डालने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते है। डॉयलॉग डिलिवरी के साथ साथ लुक पर भी काफी ध्यान देना पड़ता है। बॉलीवुड स्टार्स कभी अपने किरदार के लिए पतला होते है तो कभी मोटा होते है। इन सबसे हटकर बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस ने अपने किरदार के लिए अपने पूरे बाल कटवा लिए थे। हम आपको आज ऐसे ही चेहरों से मिलवाने जा रहे हैं।

तनवी आजमी – बॉलीवुड एक्ट्रेस तनवी आजमी ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए अपना बाल कटवाए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

शिल्पा शेट्टी – बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने फिल्म डिजायर के लिए अपने पूरे बाल कटवा लिए थे।

शबाना आजमी – बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने वाटर फिल्म के लिए अपने बाल कटवाए थे।

अंतरा माली – बॉलीवुड एक्ट्रेस अंतरा माली ने अमोल पालेकर की फिल्म एंड वंस अगेन के लिए अपने बाल कटवाए थे।

प्रिंयका चोपड़ा – बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा ने मैरी कॉम में अपने लुक को पूरी तरह से बदला था।

अनुष्का शर्मा – बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ के लिए यह किरदार निभाया था। फ़िल्म में वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित होती हैं और उन्हें गंजा होना पड़ता हैं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending