Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दुनियाभर के शेयर बाजार धड़ाम से गिरे, निवेशकों में घबराहट

Published

on

Loading

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन पर अतिरिक्त आयात शुल्क लगाए जाने के कदम के बाद मंगलवार को दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। बीबीसी के मुताबिक, डॉव जोंस में 300 से अधिक अंकों यानी 1.6 फीसदी की गिरावट रही।

New York Stock Exchange

ट्रंप ने चीन पर 200 अरब डॉलर के चीनी सामान पर आयात शुल्क लगाने की चेतावनी दी है, जिससे व्यापार युद्ध बढ़ गया है। ट्रंप ने कहा कि यदि चीन अपनी गतिविधियों में बदलाव करने से इनकार करता है तो अतिरिक्त आयात शुल्क लगाए जाएंगे।

एशिया के शेयर बाजारों में सर्वाधिक गिरावट चीन के शंघाई कंपोजिट में दर्ज की गई। शंघाई कंपोजिट 3.8 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

यूरोप में जर्मनी का डैक्स सूचकांक में 1.2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। फ्रांस के कैक में 1.1 फीसदी की गिरावट रही। लंदन का एफटीएसई 100 सूचकांक 27 अंकों यानी 0.36 फीसदी की कमजोरी के साथ 7,603.85 पर बंद हुआ। (इनपुट आईएएनएस)

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending