Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मन की बात में किसानों को संबोधित करेंगे मोदी

Published

on

नई-दिल्ली,प्रधानमंत्री,नरेंद्र-मोदी,मन-की-बात,आकाशवाणी,राष्ट्रपति,बराक-ओबामा,वेबसाइट,पीएमइंडिया,जीओवी

Loading

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम की अगली कड़ी में किसानों को संबोधित करेंगे, जिसे 22 मार्च को आकाशवाणी पर प्रसारित किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर दी गई। आकाशवाणी पर 22 मार्च को सुबह 11 बजे इसे प्रसारित किया जाएगा। ‘मन की बात’ कार्यक्रम की यह छठी कड़ी होगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के नागरिकों से अपने विचार साझा करते हैं। इस बार वह किसानों व उनसे जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे।

बयान के मुताबिक, मोदी ने इस संबंध में लोगों से विचार और सुझाव भी मांगे हैं। जो भी लोग इस विषय पर अपने विचार और सुझाव देना चाहते हैं वे ‘माईजीओवी डॉट इन’ पर अपने विचार साझा कर सकते हैं। ‘मन की बात’ कार्यक्रम की पहले की पांच कड़ियों में प्रधानमंत्री ने विभिन्न विषयों पर लोगों से सीधे बातचीत की। उन्होंने लोगों के दिल के करीब के मुद्दों जैसे स्वच्छ भारत अभियान, खादी को प्रोत्साहन, कौशल विकास, विकलांग बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, शिक्षण संस्थानों के लिए बुनियादी सुविधाएं और नशे की समस्या पर अधिक जोर दिया है। इस कार्यक्रम की पिछली कड़ी 22 फरवरी को प्रसारित की गई थी जिसमें प्रधानमंत्री ने परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों से तनाव व चिंता त्यागकर सकारात्मक रुख रखने के लिए कहा था।

मोदी इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ भी लोगों को संबोधित कर चुके हैं। जनवरी में बराक ओबामा के भारत के आधिकारिक दौरे पर दोनों नेताओं ने देश की जनता को विभिन्न मुद्दों पर संबोधित किया था। इस कार्यक्रम का आकाशवाणी और दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण होता है। इसके अलावा इस कार्यक्रम को रेडियो पर विविध भारती, एफएम गोल्ड और एफएम रेन्बो पर भी सुना जा सकता है। प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट पीएमइंडिया डॉट जीओवी डॉट इन पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending