Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लोगों को जाह्नवी में आईं श्रीदेवी नजर, ट्रेलर देख आप भी कह उठेंगे ये तो श्रीदेवी है!

Published

on

Loading

बॉलीवुड सदाबहार श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म “धड़क” का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म में जाह्नवी के लुक की तुलना उनकी मां श्रीदेवी से की जा रही है। बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ फैंस ने ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। जाह्नवी की तारीफ करते हुए सोशल साइट पर लोग काफी कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- ट्रेलर बहुत जबरदस्त है’। वहीं एक और यूजर ने लिखा- ईशान और जाह्नवी ने दिल जीत लिया। जाह्नवी बहुत खूबसूरत और एक्सप्रेसिव लग रही हैं।

एक यूजर ने कमेंट किया- ऐसा लग रहा है कि श्रीदेवी स्क्रीन पर फिर से वापस आ गई हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि ऐसा लगा कि श्रीदेवी को देख रहे हैं। ईशान भी बहुत अच्छे लग रहे हैं। करण जौहर का बहुत शुक्रिया और दोनों को शुभकामनाएं।

फिल्म की बात करें तो धड़क’ 20 जुलाई को रिलीज हो रही है। जाह्नवी की यह पहली फिल्म है तो वहीं ईशान की दूसरी। ‘धड़क’ साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म ‘सैराट’ की हिंदी रीमेक है। बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ लोग भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना है कि फिल्म को लोग कितना पसंद करते हैं।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending