Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका आप तो भारतीय हैं, फिर क्यों ऐसा सीन करके हिंदू लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई?

Published

on

Loading

हाल ही में अमेरिकी शो क्वांटिको एक एपिसोड की वजह से विवादों में घिर गया। इस एपिसोड में प्रियंका ने एक ऐसा डायलॉग बोला है जिसमें हिंदू लोगों की भावना को ठेस पहुंची है। प्रियंका चोपड़ा के रुद्राक्ष ( हिंदू आतंकवाद) वाले डायलॉग पर विवाद बढ़ने के बाद निर्माताओं ने मांगी माफी है। शो की निर्माता कंपनी ने कहा कि इस एपिसोड ने कई लोगों की भावना को उकसाया है। इनमें से कई लोगों ने प्रियंका चोपड़ा पर गलत तरीके से निशाना साधा है। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।

आपको बता दें प्रियंका अमेरिकी शो क्वांटिको का अहम हिस्सा हैं जिसमें उन्होंने एक शख्स को हिंदू आतंकी बताया था। इस सीरीज के एक एपिसोड में प्रियंका आपने साथियों को आतंकवादी के बारे में बताती नजर आ रही हैं।

इस एपिसोड में प्रियंका कहती हैं, “ये पाकिस्तानी नहीं है। इससे गले में रुद्राक्ष पहना है। ये पाकिस्तानी मुसलमान के गले में नहीं हो सकता। यह भारतीय राष्ट्रवादी है और पाकिस्तान को फंसाने की कोशिश कर रहा है।”

शो के निर्माता एबीसी नेटवर्क ने इस एपिसोड में दिखाए गए आपत्तिजनक सीन पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा, “इस एपिसोड से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, लेकिन इसमें प्रियंका को टारगेट करना गलत है। प्रियंका ने न तो शो बनाया है, न इसे लिखा है और न ही इसका निर्देशन किया है।”

एबीसी नेटवर्क ने प्रियंका के बचाव के लिए जो तर्क दिया है वह कहीं से भी जस्टिफाई नहीं होता। अगर प्रियंका ने यह शो निर्देशित नहीं किया और न ही इसे लिखा है तो प्रियंका ने इस शो के एपिसोड के आपत्तिजनक सीन का विरोध भी नहीं किया। प्रियंका अगर चाहती तो इस आपत्तिजनक सीन पर अपना विरोध दर्ज करा सकती थीं। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending