Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

तीन स्तनों वाली दुनिया की अकेली महिला को समाज कैसे देखता है? जानना नहीं चाहेंगे?

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर विचरण करते समय आपने एक महिला की फोटो देखी होगी, जिसके तीन स्तन हैं। आप फोटो देखते हैं और उस पर फोटोशॉप की तौहमत लगाकर आगे बढ़ जाते हैं। गलती आपकी नहीं है क्योंकि न ही इससे पहले आपने कभी ऐसी किसी महिला के बारे में सुना होगा और न ही देखा होग। तीन स्तनों वाली इस महिला को जब इसकी मां और बहन ने भी पहली बार देखा तो डर के मारे घर छोड़कर भाग गईं और अलग रहने लग गईं। आज हम आपको बताएंगे इस तीन स्तन वाली महिला के जीवन की हकीकत।

तीन स्तनों वाली इस महिला का नाम है जेस्मिन। एक समय था जब 21 साल की जेस्मिन के सिर पर रिएलिटी टीवी स्टार बनने का भूत सवार था। वह इस रिएलिटी शो को एमटीवी पर प्रसारित करवाना चाहती थी। इसके लिए जेस्मिन ने कुछ अलग करने की ठानी। उसने तय किया कि वह अपने शरीर पर तीसरा स्तन इंप्लांट करवाएगी। लेकिन यह काम इतना आसान भी नहीं था। 50 से ज्यादा डॉक्टरों ने उसे इस ऑपरेशन के लिए साफ मना कर दिया। डॉक्टरों को डर था कि ऐसा करने से वो मेडिकल सोसायटी का डिग्निटी प्रोटोकॉल तोड़ देंगे। दो साल का समय निकल जाने के बाद आखिरकार जेस्मिन को एक डॉक्टर मिल ही गया जो यह ऑपरेशन करने के लिए राज़ी था। जेस्मिन ने तीसरा स्तन लगवाने के लिए 20 हजार डॉलर का खर्चा किया।

शरीर में तीसरा स्तन लगाने के लिए जेस्मिन के पेट से मांस निकालकर उसे स्तन के रूप में सीने के बीचों-बीच प्रत्यारोपित किया गया। अब जेस्मिन अपने सपने को पूरा करने की राह पर हैं। फ्लोरिडा में एक टीवी शो की शूटिंग टीम हमेशा उनके कठिन समय और संघर्षों को अपने कैमरे में रिकॉर्ड करती रहती है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending