Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

‘सिंदूर’ भरी मांग: जिन रेखा को आप अभी तक बिन ब्याही समझते थे, उनकी शादी 3 बार हो चुकी है

Published

on

Loading

 

मुंबई। “..के जैसे तू मुझे चाहेगी उम्र भर यूँही, उठेगी मेरी तरफ़ प्यार की नज़र यूँही..

मैं जानता हूँ के तू ग़ैर है मगर यूँही, कभी-कभी मेरे दिल में, ख़याल आता है..”

बॉलीवुड में तमाम अदाकारा आईं और गईं। विश्व सुंदरी से लेकर मिस युनिवर्स तक सभी ने बॉलीवुड में काम किया है। लेकिन ऊपर लिखी इन लाइनों को सुनते ही अगर कोई चेहरा इनके काबिल नज़र आता है तो वो हैं रेखा जी। रेखा जी का जीवन एक बंद किताब जैसा है। वो कभी सुर्ख़ियों में नहीं रहीं। शुरूआती दिनों में ऐसा सुनने में आता है कि वो अमिताभ बच्चन से प्यार करतीं थीं लेकिन अमिताभ के गृहस्थ जीवन की मर्यादा का ख्याल रखते हुए रेखा जी ने कभी उस प्यार या उसके हासिल न होने के दर्द को ज़ाहिर नहीं किया।

वो जब भी दिखीं, मुस्कुराती हुई नज़र आईं। लेकिन उनकी मांग में सजा सिन्दूर हमेशा उनको ख़बरों में ले ही आता है। कई लोग कहते हैं कि ये सिन्दूर रेखा अमिताभ के लिए लगाती हैं तो कईयों ने अपनी खुद की एक कहानी गढ़ रखी है। लेकिन असल बात क्या है, कोई नहीं जानता। रेखा सिन्दूर किसके लिए लगाती हैं? वो अपने तीनों पतियों से कैसे अलग हुईं या उनकी तीनों शादियाँ कैसे टूटीं? बताते हैं रेखा की ‘सिन्दूर’ भरी मांग का सच।

पहले पति- विनोद मेहरा

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ने अपनी पहली शादी फिल्म निर्देशक और अभिनेता विनोद मेहरा से की थी। यह शादी काफी विवादित रही और रेखा आज भी इस शादी को क़ुबूल नहीं करती है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने कभी इनसे शादी नहीं की। लेकिन कहते हैं कि विनोद के माता-पिता इस शादी से ख़ुश नहीं थे, इस वजह से यह शादी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई।

दूसरे पति- किरण कुमार

रेखा ने अपनी दूसरी शादी बॉलीवुड अभिनेता किरण कुमार से की थी। योगिता बाली के प्रेम में निराश किरण को एक सहारे की ज़रुरत थी, उन्हें सहारा मिला रेखा से। दोनों ने शादी की, मगर घरवालों के राजी ना होने की वजह से किरण कुमार ने भी ये शादी तोड़ दी। और रेखा एक बार फिर अकेली हो गईं।

तीसरे पति- मुकेश अग्रवाल

रेखा की ये शादी सबसे ज्यादा विवाद में रही थी। मुकेश एक बिज़नसमैन थे। वो रेखा से एक पार्टी में मिले थे। जल्दी दोनों शादी के बंधन में बंध गए। रेखा से शादी के मात्र 6 महीने बाद ही उन्होंने रेखा के ही दुपट्टे से फांसी लगा ली थी। उस वक़्त रेखा अमेरिका में थी। जिंदगी के इस सफ़र में रेखा एक बार फिर हमेशा के लिए अकली रह गईं।

जीवन के सफ़र में अकेले होने के बावजूद रेखा के मांग का सिन्दूर लोगों को असमंजस में डाल जाता है और लोग अनुमान लगाते रह जाते हैं। सिन्दूर के पीछे की दंतकथाओं की असलियत तो सिर्फ रेखा ही जानती हैं।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending