Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में 10वीं की परीक्षा शुरू

Published

on

पटना,बिहार,विद्यालय,मैट्रिक,श्रीनिवास-चंद्र-तिवारी,वीडियोग्राफी

Loading

पटना | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। इस वर्ष इसमें 14.26 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। इसके लिए पूरे राज्य में 1,217 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। समिति के सचिव श्रीनिवास चंद्र तिवारी ने मंगलवार को बताया कि परीक्षा के लिए राज्यभर में 1,217 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षा शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कुल परीक्षार्थियों की संख्या 14 लाख 26 हजार 209 है, जिनमें से छह लाख 59 हजार 222 छात्राएं हैं।

पटना में सबसे अधिक 70 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नकल रहित व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। ये दस्ते परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों में वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। 10वीं की परीक्षा 24 मार्च तक चलेगी।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending