Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बेरोजगारी की वजह से यश चोपड़ा के बेटे का हो गया ऐसा हाल, बेचना पड़ रहा है आलिशान विला!

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा काफी टाइम से फिल्मी दुनिया से गायब थे। अभी हाल में ही उदय का अपनी गर्लफ्रेंड नरगिस फाखरी से ब्रेकअप हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक नरगिस फाखरी किसी अमेरिकी डायरेक्टर को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्तों पर खुलकर बात नहीं की। अब एक बार फिर उदय चोपड़ा चर्चा में बने हुए हैं।

दरअसल, उदय चोपड़ा का लॉस एंजिल्स स्थित हॉलीवुड हिल्स में विला बिक गया है। लॉस एंजिल्स टाइम्स की खबर के मुताबिक दो स्टोरी विला को उदय चोपड़ा ने दो साल पहले एक कॉरपोरेट से 3.025 मिलियन डॉलर में खरीदा था। जबकि इस विला को 3.799 मिलियन डॉलर (तकरीबन 25.3 करोड़ रुपये) में खरीदा गया है।

अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि विला किस वजह से बेचा गया है। विला के इंटीरियर की बात करे तो ये बेहद खास अंदाज में डिजाइन किया गया है। इसकी ज्यादातर दीवारें ग्लास की बनी हैं। विला की पहली मंजिल में 3-4 बेडरूम हैं। इसे खास तरीके से वुडन का बनाया गया है।

कुछ दिन पहले उदय चोपड़ा ने एक ट्वीट किया था। जिसको लेकर उदय सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए थे। उदय ने ट्वीट कर लिखा, “जब मैं बच्चा था तो मुझे लगता था मुझे किसी अपने जैसे सरनेम वाली लड़की से शादी करनी पड़ेगी। मुझे लगता था ऐसा कानून है। मुझे नहीं पता था कि शादी के बाद महिलाएं अपना सरनेम बदल सकती हैं। मैं हमेशा चोपड़ा सरनेम की लड़कियों को ही तलाशता रहता था।”

उदय के इस ट्वीट के बाद यूजर्स उनका रिश्ता प्रियंका चोपड़ा, शर्लिन चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा से निकालने लग गए। यहां तक कि उन्हें इस ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होना पड़ा था।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending