Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यहां के लोगों को चाहिए सिर्फ 15 साल तक की दुल्हन, वजह आपके रोंगटे खड़े कर देगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आतंकी संगठन आईएसआईएस का नाम आते ही हम लोगों का दिल दहला जाता है, क्योंकि कही न कही उनकी हरकतें हमारे दिल में डर पैदा कर रखी है। आईएसआईएस ने जो नियम बना रखें हैं, वो बेहद ही चौंकाने वाले हैं। आज तक आपने उनके अत्याचारों के बारे में सुना होगा, लेकिन एक दाई ने जो उस संगठन के बारे में खुलासा किया है, वो बेहद ही खौफानाक और होश उड़ाने वाला है। सीरिया के रक्का में करीब चार दशकों की हालत के बारे में दाई समीरा अल-नस्र ने अहम खुलासे किए हैं।

66 साल की अल-नस्र ने कहा कि इस आतंकी संगठन के लोग 15 साल से कम उम्र की लड़की से ही शादी करते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी आंतकी 15 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियों को अपनी बीवी नहीं बनाता है।

अल-नस्र ने बताया कि उन्होंने आज तक कई बच्चों की डिलीवरी कराई, लेकिन पिछले दो साल से यहां के हालात काफी बदल गए हैं। उन्होंने बताया कि यहां बच्चे का जन्म होते ही, उसे आतंकी का वर्दी पहना दी जाती है।

अल-नस्र के मुताबिक, हाल के दिनों एक तुर्किश इस्लामिक लड़ाके के यहां एक बच्चे का जन्म हुआ। जन्म के तुरंत बाद उसे आतंकियों वाली ड्रेस पहना दी गई। इतना ही नहीं उस बच्चे का पिता खुद पर गर्व करते हुए कहता है कि उसका बच्चा भी इस्लामिक लड़ाका बनेगा।

दाई आगे बताती हैं कि मैंने कई बार आतंकियों का विरोध करने और वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाई। क्योंकि, यहां पकड़े जाने पर हमेशा के लिए जेल या बीच चौराहे पर मौत तक की सजा दी जाती है। उन्होंने मेरे रिटायर्ड अरबी टीचर को भी जेल में डाल रखा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending