उत्तराखंड
अद्भुत : 432 बच्चों ने बनाया देश का सबसे विशाल मानव अक्षर – ‘I’
गंगा की लहरों की गूंज और सुबह के उगते सूरत की रौशनी में उत्तराखंड के छोटे से कस्बे चंबा ( नई टिहरी) में पहली बार कुछ ऐसा हुआ, जो आज तक उत्तराखंड में कभी देखने को नहीं मिला था। गांव के पास 400 से ज़्यादा बच्चे इकट्ठा हो गए थे, समाज और पर्यावरण के लिए कुछ अलग करने के लिए। ग्रामीणों ने कस्बे में इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को इससे पहले कभी नहीं देखा था।
उत्तराखंड के चंबा और जुंडासू (नई टिहरी) क्षेत्रों के स्थानीय स्कूलों से आए बच्चों ने स्वीडन की गैर सरकारी संस्था एबीसी चैरिटी (ABC Charity) के साथ मिलकर छह अप्रैल 2018 को पर्यावरण की खूबसूरती व बच्चों की एकजुटता का एक अनूठा नज़ारा पेश किया।
एबीसी चैरिटी संस्था कई वर्षों से गरीब वर्ग के बच्चों के विकास व उनकी शिक्षा पर बड़े स्तर पर काम कर रही है। यह संस्था ‘Kids helping Kids’ यानि की बच्चों की मदद करते बच्चे के उद्देश्य के अलग-अलग देशों में ‘ Human alphabet ‘ मानव वर्णमाला तैयार करते हैं, जिसमें मुख्यरूप से स्कूली छात्र शामिल होते हैं।
ये हंसते-खिलखिलाते बच्चे दिखने में एक जैसे ही लग रहे थे, क्योंकि इन सभी बच्चों ने मिलती-जुलती पोशाक पहनी हुई थी, जो उन्हें खासतौर से एबीसी चैरिटी संस्था की तरफ से दी गई थी। इस टी-शर्ट में लिखा हुआ था ‘ KIND IS THE NEW COOL!’। लगभग 432 बच्चों ने इकट्ठा होकर उस दिन जुंडासू की ऊंची पहाड़ी पर सिर्फ उत्तराखंड की ही नहीं बल्कि भारत का सबसे बड़ा मानव अक्षर ‘I’ बनाया। इस अक्षर को बनाने का मुख्य उद्देश्य था, स्थानीय बच्चों की शिक्षा व विकास के लिए ज़रूरी धन इकट्ठा करना।
स्वीडिश संस्था एबीसी चैरिटी के प्रमुख अधिकारी फिया गर्वनर अगो से प्राप्त जानकारी के अनुसार ‘ Human alphabet ‘ पर बनाई गई तस्वीर पूरी दुनिया में बेची जाती है और जो इस तस्वीर को बेचकर धनराशि प्राप्त होती है उससे उसका 90 फीसदी हिस्सा संबंधित देश के ज़रूरतमंद बच्चों की शिक्षा व विकास के लिए दान दे दिया जाता है।
ढेर सारी मौज-मस्ती और हो-हल्ला के बीच एबीसी चैरिटी की टीम स्थानीय लोगों व बच्चों से भी मिली और उनसे पहाड़ों के किस्से कहानियों को सुना। कार्यक्रम में शामिल हुए स्वीडिश फोटोग्राफर फिलिप केडरहोल्म अगो ने मानव अक्षर के साथ बेहतरीन तस्वीर के साथ साथ स्थानीय बच्चों के यादगार पलों को कैमरे में कैद किया। इस विशेष कार्यक्रम को देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने ऐसा अदभुत आयोजन इससे पहले कभी नहीं देखा।
इस विशाल मानव अक्षर को बनाने में बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्वीडिश फोटोग्राफर फिलिप केडरहोल्म अगो के साथ उनकी पत्नी फिया गर्वनर अगो भी शामिल हुई। बच्चों के लिए मौज-मस्ती का समा बांधा मशहूर भारतीय ड्रम प्लेयर शिवामणि ने। इस विशेष आयोजन को विशाल बनाने के लिए एबीसी चैरिटी संस्था के राष्ट्रीय राजदूत स्वामी चिदानंद सरस्वती, साध्वी भगवती सरस्वती और चैरिटी वर्कर अनु अग्रवाल ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
कई देशों के बच्चों ने बनाए विशाल ‘ Human alphabet ‘
एबीसी चैरिटी संस्था पूरे विश्व में बाल विकास व बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है। एबीसी चैरिटी के पास विश्व का सबसे पहला मानव अक्षर बनाने का भी विश्व रिकॉर्ड है। आइए नज़र डालते हैं विश्व भर के बच्चों की मदद से बनाए गए मानव अक्षरों पर …
एबीसी चैरिटी संस्था ने सबसे पहला मानव अक्षर ‘A’ दक्षिण अफ्रीका में बनाया। इस अक्षर को बनाने के लिए 490 स्थानीय बच्चे शामिल हुए।
एबीसी चैरिटी संस्था ने दूसरा मानव अक्षर ‘B’ नामिबिया के रेगिस्तान में बनाया। इस अक्षर को बनाने के लिए 500 स्थानीय बच्चों ने अपना योगदान दिया।
एबीसी चैरिटी संस्था ने तीसरा मानव अक्षर ‘C’ कैनोला फ़ील्ड स्वीडन में बनाया। इस अक्षर को बनाने के लिए 540 स्थानीय बच्चों मौजूद रहे।
एबीसी चैरिटी संस्था ने चौथा मानव अक्षर ‘D’ जर्मनी में बनाया। इस अक्षर को बनाने के लिए 440 स्थानीय बच्चे शामिल हुए।
एबीसी चैरिटी संस्था ने पांचवां मानव अक्षर ‘E’ डोमिनिकन गणराज्य में बनाया। इस अक्षर को बनाने के लिए 500 स्थानीय बच्चों ने अपना योगदान दिया।
एबीसी चैरिटी संस्था ने छठा मानव अक्षर ‘F’ क्रोएशिया में बनाया। इस अक्षर को बनाने के लिए 330 स्थानीय बच्चों मौजूद रहे।
एबीसी चैरिटी संस्था ने सातवां मानव अक्षर ‘G’ थाईलैंड में बनाया। इस अक्षर को बनाने में 500 स्थानीय बच्चे शामिल हुए।
एबीसी चैरिटी संस्था ने आठवां मानव अक्षर ‘H’ नॉर्वे में बनाया। इस अक्षर को बनाने के लिए 390 स्थानीय बच्चों ने अपना योगदान दिया।
उत्तराखंड
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।
रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।
रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
-
लाइफ स्टाइल2 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात