Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फीफा वर्ल्ड कप के लिए पूनम पांडे ने किया अंग प्रदर्शन, वीडियो जरुर देखें लेकिन अकेले में!

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप

Loading

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के शुरू होने में अब मात्र कुछ ही दिन बचे हैं। इसका खुमार अब धीरे-धीरे भारत के लोगों पर भी चढ़ने लगा है। भारत में भी लोग वर्ल्ड कप के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप के समय भारत की जीत पर टॉपलेस होने का दावा करने वाली भारतीय मॉडल पूनम पांडे ने फीफा वर्ल्ड कप के लिए #naughtyfifa2018 नाम से एक वेब सीरीज शुरू की है। इस वेब सीरीज में दुनिया भर की महिला फुटबॉल प्रंशसक अपने अनुभवों को साझा करेगी।

इसका एक वीडियो भी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वह मर्यादा की सारी हदें पार करती हुई दिखाई दे रही हैं। पहले तो पूनम पांडे ने जो अंतवस्त्र पहने थे वह फुटबॉल के दो रंगों सफेद और काला से बने हुए थे। ऊपर से अपने शो के बारे में बताते हुए पूनम ने साथी कलाकार को पास बुलवाया और उसका हाथ अपने गुप्त अंग पर रखकर शांत रहने को कहा। उक्त वीडियो पूनम ने सोशल साइट्स पर शुक्रवार को डाली थी जोकि अब वायरल हो चुकी है।

 

मनोरंजन

नहीं रहे दंगल गर्ल जायरा वसीम के पिता, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Published

on

Loading

मुंबई। दंगल गर्ल जायरा वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अब इस दुनिया मन नहीं रहे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी और लोगों से उन्हें अपनी दुआओं में याद करने की अपील भी की। पूर्व एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया है जिसमें वह पिता के साथ नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जायरा वसीम ने नोट में लिखा था, ‘मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वो अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें याद रखें और उनके लिए अल्लाह से क्षमा मांगें। कृपया प्रार्थना करें कि अल्लाह उनकी कमियों को माफ कर दे, उनकी कब्र को आराम की जगह बनाए, उन्हें किसी भी सजा से बचाए, उन्हें परलोक में आसानी प्रदान करे और उन्हें जन्नत का सबसे ऊंचा स्थान प्रदान करे और उन्हें मगफिरत दे।’

उन्होंने अपने पिता के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर भी शेयर की और उनके निधन पर एक भावुक नोट लिखा। जायरा ने लिखा, ‘वास्तव में आंखें आँसू बहाती हैं और दिल दुखी होता है, लेकिन हम वही नहीं कहेंगे जो हमारे भगवान को पसंद हो। मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और अल्लाह से उनकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण बनाने, उन्हें इसके अजाब से बचाने और आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए कहें। उन्हें आसानी से हिसाब दिया जाए और उन्हें जन्नत और मगरिरा का ऊंचा दर्जा दिया जाए। वास्तव में, हम अल्लाह के हैं और हम उनके ही पास जाएंगे।’

 

Continue Reading

Trending