Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| पाकिस्तान ने गुरुवार को मध्यवर्ती दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह जानकारी अंतर सेवा सार्वजनिक संबंध (आईएसपीआर) ने दी। डॉन ऑनलाइन की रपट के मुताबिक, “शाहीन 2 (हत्फ-6) का प्रक्षेपण केंद्र सेना सामरिक बल कमान के फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास का समापन बिंदु था। शाहीन-2, 1500 किलोमीटर तक की सीमा में परमाणु व पारंपरिक हथियार ले जाने में सक्षम है।

इस प्रक्षेपण का प्रभाव बिंदु अरब सागर में था, जिसे सामान्य रणनीतिक योजना डिवीजन के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जुबैर महमूद हयात और सेना के सामरिक बलों के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ओबैद उल्लाह खान ने देखा।  अन्य गवाहों में मुहम्मद इरफान बर्नी, राष्ट्रीय इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक आयोग (नेसकॉम) के अध्यक्ष, सामरिक बलों के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न सामरिक संगठनों के इंजीनियरों और वैज्ञानिक आदि शामिल रहे। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी।

Suggest write me an essay any type of special arrangements needed

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending