नेशनल
75 साल की सास ने बहू से बिना पूछे तोड़ लिए थे फूल, बहू ने तोड़ दिया मुंह, देखें वीडियो
कोलकाता। कहने को तो सास-बहू का रिश्ता माँ-बेटी जैसा होता है, लेकिन कभी-कभी आवेश में आकर ये रिश्ता तार-तार हो जाता है। सास-बहू की लड़ाई की खबरें हम एक अरसे से सुनते आ रहे हैं। कभी सास का अत्याचार बहू पर तो कभी बहू का अत्याचार सास पर। लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे एक बहू अपनी सास पर आत्याचार की सारी हदें पार करती नज़र आ रही है।
ये वीडियो दक्षिण कोलकाता के गरिया की है। बहू ने छोटी सी बात पर अपनी सासू मां को बेरहमी से पीटा। ये वीडियो उनके पड़ोसियों ने शेयर किया है। सास की गलती ये थी कि उन्होंने बिना बहू से पूछे फूल तोड़ लिए थे। बहू का नाम स्वप्ना पाल और सास का नाम जशोदा पाल है।
मामला तब सामने आया जब वकील सुब्रतो चक्रवर्ती ने बंसद्रोनी पुलिस स्टेशन में शिकायत की। पुलिस ने स्वप्ना पाल को पकड़ा और जशोदा पाल को छुड़ाया। बुधवार को पुलिस ने स्वप्ना पाल को बेल पर छोड़ दिया।
A video was viral today in which a elderly lady was tortured by her daughter in law. Team #BANSDRONI PS traced the tormentor and arrested her. pic.twitter.com/wSUrenYWGc
— DCP Jadavpur Divn Kolkata (@KPSouthsubnDiv) May 30, 2018
नेशनल
अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला
नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”
सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।
-
लाइफ स्टाइल7 hours ago
सुबह डल नजर आता है चेहरा, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
-
नेशनल2 days ago
ओडिशा के गंजम में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस पस्त है और लोग बीजेपी पर आश्वस्त हैं
-
नेशनल2 days ago
सीएम योगी का सपा पर निशाना, कहा- इनके शासनकाल में आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे
-
नेशनल2 days ago
मुझे कमरे में बंद किया, शराब ऑफर की…कांग्रेस छोड़ने वाली राधिका खेड़ा ने लगाए सनसनीखेज आरोप
-
नेशनल2 days ago
बीजेपी में शामिल हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी, कहा- बीजेपी अध्यक्ष ने जरूर मुझमें कुछ देखा होगा
-
नेशनल2 days ago
बसपा ने जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी का काटा टिकट, पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव होंगे उम्मीदवार
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
भारत में अवसरों की भरमार, पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में देश ने अच्छी प्रगति की : वॉरेन बफे
-
नेशनल2 days ago
मायावती पर अभद्र टिप्पणी कर बुरे फंसे शिवपाल यादव, बसपा नेता की शिकायत पर केस दर्ज