Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का निधन, भाजपा नेता दुखी

Published

on

Loading

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। भारतीय जनता पार्टी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।पांडुरंग फुंडकर (67 वर्ष) को बुधवार को के.जे सौमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने गुरुवार सुबह 4.35 बजे अंतिम सांस ली।

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष राज्य व केंद्रीय मंत्रियों ने पांडुरंग फुंडकर के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अन्य वरिष्ठ नेता पांडुरंग फुंडकर के अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल जाएंगे।

पांडुरंग फुंडकर का पार्थिव शरीर गुरुवार को अंत्येष्टि के लिए उनके पैतृक गांव विदर्भ के बुलधाना जिले के खामगांव ले जाया जा सकता है। पांडुरंग फुंडकर का जन्म वर्ष 1950 में बुलढाना के खामगांव में हुआ था। भाऊसाहब नाम जनता उन्हें पुकारती थी। पूरे खामगांव में शोक की लहर है।

भाऊसाहब की पहचान एक किसान नेता के रूप में होती है। महाराष्ट्र के किसानों के लिए पांडुरंग फुंडकर ने बतौर कृषि मंत्री कई परियोजनाएं शुरू की।पांडुरंग फुंडकर पहली बार 1978 में विधायक चुने गए। 8 जुलाई 2016 को पांडुरंग फुंडकर ने फडणवीस सरकार में महाराष्ट्र के कृषिमंत्री का पदभार संभाला। (इनपुट आईएएनएस)

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending