Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बेगुनाही का सबूत बना रेप के आरोपी का प्राइवेट पार्ट, कोर्ट में दिखा कर हुआ बरी!

Published

on

प्राइवेट पार्ट

Loading

अक्सर हम जब भी न्यूजपेपर या न्यूज वेबसाइट खोलते हैं तो हमें कई बार अजीबोगरीब खबरें पढ़ने को मिलती हैं। इन खबरों के बारे में जानकर इंसान हैरान रह जाता है कि दुनिया में ऐसा भी हो सकता है। कनेक्टिकट में एक रेप आरोपी को बरी कर दिया गया। लेकिन इस रेप आरोपी को किस आधार पर बरी किया गया यह जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, आरोपी को खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए अपना प्राइवेट पार्ट कोर्ट को दिखाना पड़ा जिसके बाद ही कोर्ट ने उसे बेगुनाह माना।

बचाव पक्ष के वकील टॉड बुसर्ट ने कहा कि उनके मुवक्किल के पास खुद को निर्दोष साबित करने के लिए यही एक तरीका था। शख्स पर साल 2012 में एक महिला का बलात्कार करने का आरोप था। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि जिस आदमी ने उनका रेप किया है वह एक अश्वेत था जिसके प्राइवेट पार्ट का रंग बाकी शरीर की तुलना में हल्का था।

गौरतलब है कि साल 2014 में एक न्यूज रिपोर्ट में फोटो देखने के बाद महिला ने डेसमंड जेम्स नाम के शख्स पर बलात्कार का आरोप लगाया था। बचाव पक्ष के वकील के मुताबिक, महिला ने आरोपी के पीनिस के बारे में जो बताया था वो उनके क्लाइंट से मेल नहीं खाता।

21 मई को न्यू हैवेन में सुनवाई के दौरान,  बचाव पक्ष के वकील ने अपने मुवक्किल के पीनिस की कुछ तस्वीरों से उसे बेगुनाह साबित करने की योजना बनाई थी लेकिन कैमरा का फ्लैश ऑन होने की वजह से तस्वीरें खराब हो गईं। जिसके बाद वकील ने रेप आरोपी को बहुत मुश्किल से कोर्ट के सामने पीनिस दिखाने पर राजी किया।

हालांकि, जूरी के फैसले के बावजूद जेम्स रिहा नहीं हुआ। उसे घर में जबरदस्ती घुसकर 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने का दोषी करार दिया गया है। फिलहाल वह 65 साल की जेल की सजा काट रहा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending