ऑफ़बीट
जब दूल्हा सुहागरात मनाने पहुंचा, तब दुल्हन ज़मीन पर लेटी बच्चे को जन्म दे रही थी
लखनऊ। एक लड़का दूल्हा बनता है। बारात दुल्हन के दरवाज़े पर लेकर जाता है। पूरी शादी राज़ी-ख़ुशी से होती है और सारे रीती-रिवाजों के साथ दूल्हा दुल्हन को अपने घर लेकर आता है। यहाँ तक तो सब ठीक था। परेशानी तब आती है जब दूल्हा सुहागरात मनाने के लिए कमरे में घुसता है और उसे दुल्हन दर्द से तड़पती हुई मिलती है। परेशानी तब और बढ़ जाती है जब पता चलता है कि ये दर्द लेबर पेन है और थोड़ी देर बाद दुल्हन एक बच्चे को जन्म दे देती है।
मामला उन्नाव का है जहाँ एक शादी के बाद कुछ ऐसा ही हुआ। धूमधाम और अच्छी तरह से संपन्न हुई शादी के बाद जब दूल्हा अपनी नई-नवेली बीवी के साथ सुहागरात मनाने के लिए कमरे में घुसा तो उसने देखा कि नई-नवेली दुल्हन लेबर पेन से तड़प रही थी। खबरों के मुताबिक दुल्हन के पेट में तेज़ दर्द हो रहा था। कमरे में पहुंची महिलाओं ने जैसे ही दुल्हन को पकड़ा, वह दर्द से कराह कर ज़मीन पर लेट गई। थोड़ी ही देर बाद ससुराल आई नई-नवेली दुल्हन ने कमरे में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया। इस बात का पता चलते ही दूल्हा और उसके पिता बेहोश हो गए।
लड़के के घरवालों ने लड़की को अपनी बहू के रूप में स्वीकार करने से मना कर दिया। दुल्हन के पिता ने भी अपनी बेटी को वापस ले जाने से मना कर दिया। पूरे मामले में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लड़की के पिता को अपनी बेटी को वापस ले जाना पड़ा।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
योग एवं आयुर्वेद12 hours ago
ये वर्कआउट्स डिप्रेशन से लड़ने में हैं मददगार, मूड को रखते हैं हैप्पी
-
नेशनल1 day ago
ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडे बीजेपी में शामिल, मुश्किल में कांग्रेस
-
नेशनल1 day ago
‘बहुमत नहीं मिला तो क्या होगा बीजेपी का प्लान बी’, अमित शाह शाह का जवाब हो रहा वायरल
-
नेशनल1 day ago
जनता-जनार्दन ने 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है : पीएम मोदी
-
प्रादेशिक1 day ago
मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव
-
नेशनल2 days ago
FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता
-
नेशनल13 hours ago
इलेक्शन कैम्पेन के दौरान युवक ने जड़ा कह्नैया कुमार को थप्पड़, वीडियो जारी कर कहा- उसका इलाज कर दिया
-
उत्तराखंड2 days ago
चारधाम यात्रा में 31 मई तक VIP दर्शन पर रोक, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 19 मई तक बंद