Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भाजपा विधायकों का सदन से बहिर्गमन तब कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने जीता विश्वासमत

Published

on

Loading

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों के सदन से बहिर्गमन के बीच विधानसभा में विश्वासमत जीत लिया। कुमारस्वामी को यह मौका कांग्रेस की पहल पर सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप से मिला है। इससे पत्रकार गौरी लंकेश की आत्मा को जरूर शांति मिली होगी। यह एक तरह से पत्रकार बिरादरी की भी जीत है।

भाजपा के एक नेता ने कहा, “विपक्ष के नेता बी.एस.येदियुरप्पा द्वारा सदन में जेडीएस व कांग्रेस के अनैतिक गठबंधन के खिलाफ संबोधन के बाद हमारे सभी 104 सदस्य विधानसभा से बाहर चले गए।”

कांग्रेस के रमेश कुमार कर्नाटक विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

कांग्रेस विधायक के.आर. रमेश कुमार को शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। प्रोटेम अध्यक्ष के.जी बोपैया ने इसकी घोषणा की। कांग्रेस विधायी दल के नेता सिद्धारमैया ने अध्यक्ष पद के लिए रमेश कुमार का नाम प्रस्तावित किया, जिसे उपमुख्यमंत्री जी.परमेश्वर ने समर्थन दिया।

भारतीय जनता पार्टी के के वरिष्ठ विधायक एस. सुरेश कुमार ने विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद रमेश कुमार को निर्विरोध चुन लिया गया।

रमेश कुमार (68) छह बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कोलार जिले के श्रीनिवासपुर से चुनाव जीता था। रमेस कुमार दूसरी बार विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वह इससे पहले जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) नेता एच.डी देवेगौड़ा के मुख्यमंत्री काल (1994-96) में भी इस पद पर रह चुके हैं। (इनपुट आईएएनएस)

नेशनल

छत्‍तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में हुई मुठभेड़ में सात नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। इनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। गोली लगन से कई अन्य घायल हो गए हैं। सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं। नारायणपुर पुलिस ने अबूझमाड़ के टेकामेटा इलाके में नक्सलियों के बड़े कैडर को घेर लिया है और मुठभेड़ जारी है। मंगलवार सुबह से ही दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी चल रही है।

नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। हालांकि एसपी प्रभात कुमार ने मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी नहीं बताई है। उन्होंने कहा की मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद ही सही स्थिति का जानकारी लग पाएगी। फिलहाल सुरक्षाकर्मियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर के टेकामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए निकल गया था। जवान मंगलवार की सुबह जब इस इलाके में पहुंचे तो यहां नक्सलियों ने उन्हें देखते ही फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। सूत्रों के मताबिक यहां पर नक्सलियों के बड़े कैडर्स मौजूद हैं।

Continue Reading

Trending