Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अपने पति के दोस्त के साथ संबंध बनाते कैमरे में कैद हुई आमिर की ये हीरोईन!

Published

on

Loading

मुंबई। 90 के दशक में अपनी अदाओं से लोगों के दिलो पर राज करने वाली मशहूर अदाकारा मनीषा कोइराला काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन इन दिनों मनीषा फिर से सुर्खियों में आ गईं हैं। आज हम मनीषा कोइराला के बारे में एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आपको हैरानी होगी।

दरअसल, मनीषा इन दिनों अपने पति के दोस्त के साथ अफेयर की वजह से चर्चा में हैं। लगा न झटका? अगर यह बात जानकर आपको झटका लगा हो तो बता दें कि हम उनकी असली जिंदगी के बारे में नहीं बल्कि रील लाइफ के बारे में बता रहे हैं। खबरों के मुताबिक 47 साल की मनीषा जल्द ही फिल्म ‘लस्ट स्टोरी’ से वापसी करने जा रही हैं।

फिल्म में उनका किरदार एक ऐसी महिला का है जिसकी शादी होने के बाद उसका अफेयर अपने पति के दोस्त के साथ चलता है। फिल्म में मनीषा के पति का रोल संजय कपूर प्ले कर रहे हैं जबकि उनके प्रेमी का किरदार जयदीप अहलावत निभा रहे हैं।

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी कर रहे हैं। फिल्म में चार अलग-अलग कहानियों को दिखाया गया है जिसके निर्देशक भी अलग-अलग हैं। फिल्म जल्दी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नेटफलिक्स पर रिलीज होने वाली है।

मनोरंजन

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी,जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण उन्होंने ही अपनी जमीन पर कराया था, जहां तमाम विश्व स्तरीय फिल्म की शूटिंग हुई। रामोजी फिल्म सिटी को भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है और उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

बता दें कि रामोजी राव ने साल 1983 में फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज़ की स्थापना की थी। उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। साल 2016 में उन्हें पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेदापरुपुडी में एक किसान परिवार में हुआ था। वह मार्गदर्शी चिट फंड, रमादेवी पब्लिक स्कूल और प्रिया फूड्स के संस्थापक भी थे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।

Continue Reading

Trending