Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रणवीर और दीपिका की आ गई शादी की डेट, इस तारीख लेंगे सात फेरे!

Published

on

शादी

Loading

बॉलीवुड के लिए यह साल शादी वाला साल रहा है। इस साल फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शादी के बंधन में बंध गए। सबसे पहले सोनम कपूर की शादी ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी। फिर नेहा धूपिया और हिमेश ने भी गुपचुप शादी कर खूब सुर्खियों बटोरी। इन शादियों के बाद अब बॉलीवुड में एक बार फिर एक बड़ी शादी की तैयारी हो रही है।

शादी

साभार इंटरनेट

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की। जी हां, आपने सही सुना रणवीर और दीपिका जल्द ही शादी करने वाले हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट ने दावा किया है कि दीपिका रणवीर जल्दी ही शादी करने वाले हैं। वेबसाइट ने शादी की तारीख का भी खुलासा किया है।

शादी

साभार इंटरनेट

वेबसाइट के मुताबिक दोनों 18-20 नवंबर के बीच शादी करने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मुंबई में ही शादी करेंगे। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ पार्टी और हॉलीडे एंजॉय करते देखा जा चुका है।

शादी

साभार इंटरनेट

इससे पहले DNA की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की फैमिली में शादी की डेट्स पर बात चल रही है रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि नंवबर में शादी के चलते दीपिका की टीम के सदस्यों को छुट्टी लेने से मना कर दिया गया है। दीपिका के मेकअप आर्टिस्ट से लेकर मैनेजर तक सभी को शादी में मौजूद रहने को कहा गया है।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending