Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ओडिशा में गर्भवती पत्नी को जिदा जलाया

Published

on

भुवनेश्वर,ओडिशा,गर्भवती,गिरफ्तार,जगन्नाथपुर,बैजनाथ-सबर,अस्पताल

Loading

भुवनेश्वर | ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर अपनी गर्भवती पत्नी को जलाकर मार दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना गुरुवार को भुवनेश्वर से लगभग 430 किलोमीटर दूर जगन्नाथपुर गांव में हुई। पड़ोसी ने आग की लपटें देख कर तुरंत एंबुलेंस को फोन किया।

दोपहर को नशे की हालत में घर आकर बैजनाथ सबर (25) ने मामूली बात पर अपनी पत्नी बसंती (21) से लड़ना शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस थाना प्रमुख पुलिस निरीक्षक एस.आर. पुजारी ने बताया कि गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी पर मिट्टी का तेल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सात महीने की गर्भवती महिला 99 प्रतिशत से अधिक जल गई है और उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। वह एक स्थानीय अस्पताल में अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। इस जोड़े ने लगभग साल भर पहले ही शादी की थी और इनकी कोई संतान नहीं थी। बैजनाथ अक्सर नशे में अपनी पत्नी को पीटता था।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending