Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान ने गरीब मां के लिए किया ऐसा काम, दुआ देते नहीं थक रही है उनकी जुबान!

Published

on

salman

Loading

बॉलीवुड में दबंग खान के नाम से मशहूर सलमान खान को लोग उनकी फिल्मों के लिए तो जानते ही हैं लेकिन एक और चीज है जो सलमान खान को दूसरे सेलेब्रिटीज से अलग करती है। सलमान खान इंडस्ट्री में अपनी दरियादिली की वजह से काफी मशहूर है। उनकी दरियादिली के किस्सों में अब एक और किस्सा जुड़ गया है। आईए आपको पूरा मामला बताते हैं।

salman

साभार इंटरनेट

दरअसल सलमान इन दिनों अपने नए टीवी शो ‘दस का दम’ की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान एक ऐसा वाकया हो गया जिसके बाद जो भी इस घटना को जान रहा है वो सलमान को सलाम कर रहा है। स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में शो का एपिसोड शूट हो रहा था। शूट के दौरान एक महिला सलमान खान को अपनी कहानी बता रही थी। महिला की उम्र 40 साल है।

salman

साभार इंटरनेट

महिला ने बताया कि उसका परिवार किस तरह इस वक्त आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहा है। बेटे को एक लोअर ग्रेड स्कूल में शिफ्ट करना पड़ा। बेटे के इस स्कूल का भी खर्च उठाने में उसे परेशानियां हो रही हैं।

salman

साभार इंटरनेट

अपनी कहानी बताते-बताते महिला बेहोश होकर गिर गई। क्रू ने उसे संभाला। लेकिन होश आने के बाद जो हुआ, महिला ने शायद ही उसके बारे में कभी सोचा होगा। दरअसल, सलमान ने वादा किया कि अब से उसके बेटे की पढ़ाई का खर्च वो खुद उठाएंगे।

salman

साभार इंटरनेट

सलमान के वादे से महिला भावुक हो गई और उसकी आंखों से आंसू आ गए। बता दें कि सलमान खान का यह शो जल्द ही टीवी पर प्रसारित होने वाला है। इस शो में इस महिला की कहानी भी दिखाई जाएगी।

मनोरंजन

फिर बढ़ी एल्विश यादव की मुश्किलें, ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब ईडी ने एल्विश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सांपों के जहर सप्लाई से ही जुड़ा हुआ है। केंद्रीय एजेंसी ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश और अन्य लोगों के खिलाफ दायर एक एफआईआर और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद प्रिवेंशन मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके अलावा खबर ये भी है कि ईडी एल्विश यादव के साथ-साथ बड़े होटल रिसॉर्ट्स और फार्म हाउस के मालिकों से भी पूछताछ करेगी। बता दें कि नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। ईडी ने एल्विश पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

एल्विश यादव को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक मामले में 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। सांप के जहर तस्करी मामले में एल्विश यादव गौतमबुद्ध नगर की बक्सर जेल में बंद थे। 17 मार्च को एल्विश को पांच अन्य लोगों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने एक बैंकेट हॉल में छापा मारकर 4 सपेरों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया था और 9 सांप और उनका जहर बरामद किया गया था। एल्विश यादव पर आरोप है कि वह रेव पार्टी के लिए सांपों के जहर का इंतजाम करते थे और सांपों का इस्तेमाल अपने वीडियो शूट के लिए भी करते थे।

दरअसल साल 2023 के अंत में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी ने एल्विश यादव और उनके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल और खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने पार्टी वाली जगह पर रेड की थी, जहां पांच सेपेरों के पास से कोबरा समेत नौ सांप और 20 एमएल जहर मिला था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया था।

इसके बाद संस्था के पदाधिकारी का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें मुख्य आरोपी राहुल संस्था के पदाधिकारी से बात करता सुनाई देता है। इसमें राहुल कह रहा है कि वह एल्विश की ओर से आयोजित होने वाली पार्टियों में शामिल हो चुका है। राहुल पार्टियों में अपने अन्य सपेरे दोस्तों के साथ गया था। हालांकि, बाद में सभी को जमानत मिल गई थी। पुलिस टीम ने एल्विश यादव के कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला, जब उसके खिलाफ नोएडा पुलिस को पर्याप्त सबूत मिल गए तो पुलिस ने उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया। पूछताछ के बाद उसे नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पांच दिन तक जेल में रहने के बाद एल्विश जमानत पर छूट गया।

Continue Reading

Trending