Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

शटर बंद रहते ज्‍वेलरी शॉप में जा घुसा चोर, 35 लाख के जेवर चुरा आराम से भाग गया

Published

on

Loading

तमाम तरह की ऊल जुलूल हरकतें करने में चीन के लोग सबसे आगे रहते हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें भी यही बात दिखाई दे रही है। इस वीडियो में चोर चोरी करते दिख रहा है। ज्वेलरी शॉप में एक चोर इतने शातिराना अंदाज के साथ अंदर घुसा जैसे आंखों से काजल चुराते हो।

चोर ने अंदर घुसकर 53 हजार डॉलर यानी करीब 35 लाख रुपये कीमत का सामान और कुछ रकम उड़ा दी। जिस किसी ने भी वीडियो को देखा वो हैरान रह गया। वीडियो चीन के डोनगुआन शहर का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रात के समय दुकान के सामने लेट गया और शटर को जरा सा ऊपर करके अंदर घुस गया।

घटना बीते 13 मई की है। रात के समय बाहर कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर शख्स अंदर घुस गया। उसे पता था कि दुकान के अंदर बेशकीमती गहने हैं। उसके पास एक प्लास्टिक बैग भी था।

इसमें उसने सामानभर लिया। चोर ने 40 ब्रेसलेट, कुछ नेकलेस, इयरिंग्स, डायमंड की अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया। सब कुछ मिलाकर कुल 53 हजार डॉलर की चोरी हुई थी। चोर ने अंदर जाकर सबसे पहले अलार्म बंद कर दिया।

blob:https://www.youtube.com/a97e1187-d9e5-4cd4-82ab-2c2e5b080c27

 

 

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending