Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कर्नाटक चुनाव: 78 वाले राहुल ख़ुशी छिपा नहीं पा रहे, 104 वाले शाह चेहरा दिखा नहीं पा रहे

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा में नए मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा सिर्फ ढाई दिन के ही मुख्यमंत्री साबित हो पाए। येदियुरप्पा बहुमत साबित नहीं कर पाए और कर्नाटक विधानसभा में अपने 13 पेज के भाषण में देने के बाद अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। येदियुरप्पा ने विधानसभा में बहुमत के लिए पक्ष में आवश्यक सदस्यों की संख्या न होने के कारण इस्तीफा दे दिया है।

विधानसभा में अपने भाषण के बाद उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा की और वह राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने राजभवन चले गए। अपने इस्तीफे से पहले येदुरप्पा ने जो भावनात्मक भाषण दिया। उसमे उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान मंत्री रहते हुए, एक बार मुख्यमंत्री बनना उनका सपना था। फ़िलहाल तो कांग्रेस और जेडी(एस) का गठबंधन और जीत का जश्न मना रही है।

फ़िलहाल के समाचार हैं कि येदुरप्पा अपने इस्तीफे की पेशकश करने के लिए कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला के घर के लिए निकल चुके हैं। न्यायपालिका ने एक बार फिर अहम किरदार निभाकर अच्छे-अच्छे राजनीतिक धुरंधरों को आईना दिखा दिया।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending