अन्तर्राष्ट्रीय
प्रिंस हैरी-मेगन मार्कल की शाही शादी हुई, बेहद खूबसूरत दिखीं प्रियंका चोपड़ा
लंदन में विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में आज ब्रिटेन के राजकुमार हैरी (33 वर्ष) व शाही दुल्हन मेगन मार्कल (36 वर्ष) का विवाह बड़े धूमधाम से पूरा हुआ। इस शादी के गवाह बने दुनिया के छह सौ नामचीन मेहमान। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस शादी के मौके पर नीले परिधान में नजर आईं। प्रियंका ब्लेजर के साथ नीले रंग की पेंसिल स्कर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। विश्वभर में इस विवाह के लिए उत्सुकता बनी हुई थी।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने आज सुबह हैरी को ड्यूक की पदवी प्रदान की इसके साथ ही उनकी होने वाली पत्नी स्वत: डचेस बन जाएंगी। शाही दुल्हन मेगन मार्कल अपनी शादी के दौरान कई पुराने रिवाजों का पालन नहीं करेंगी। ब्रिटेन की जनता इसके लिए शाही दुल्हन की जमकर सराहना कर रही है।
विंडसर में प्रिंस हैरी ने भीड़ से कहा कि वह ‘निश्चिंत’ महसूस कर रहे हैं इस पर और मेगन मार्कल ने कहा कि वह ‘अद्भुत’ महसूस कर रही हैं।
ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और मेगन मार्कल अपनी शादी के दिन ससेक्स के ड्यूक व डचेस बन गए। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सुबह हैरी को ड्यूक की पदवी प्रदान की इसके साथ ही उनकी होने वाली पत्नी स्वत: डचेस बन जाएंगी। राजकुमार हैरी को ड्यूक ऑफ ससेक्स, अर्ल ऑफ ड्यूम्बर्टन और बैरन किल्कील का पद प्रदान किया गया है।
शाही घराने की ओर से जारी बयान में कहा गया, “महारानी आज वेल्स के राजकुमार हैरी को ड्यूक का पद देकर बेहद खुश हैं। उनकी पदवी ड्यूक ऑफ ससेक्स, अर्ल ऑफ ड्यूम्बर्टन और बैरन किल्किल होगी।” बयान के मुताबिक, “और इस प्रकार राजकुमार हैरी ड्यूक ऑफ ससेक्स हो गए हैं और मेगन मार्कल शादी के बाद डचेस ऑफ ससेक्स बन जाएंगी।”
शाही घराने के पारंपरिक रीति रिवाजों से हटकर एक-दूजे के होंगे मेगन-हैरी
शाही दुल्हन मेगन मार्कल शनिवार को ब्रिटेन के राजकुमार हैरी के साथ शादी के दौरान नारीवादिता की मिसाल देते हुए लंदन में सेंट जॉर्ज चैपल में प्रिंस हैरी से विवाह करेंगी। पादरी के एक सदस्य द्वारा पश्चिमी द्वार पर मिले जाने के बाद मेगन चैपल के नैव (चर्च के बीच के गलियारे) में बिना किसी को संग लिए अकेले ही पहुंचेंगी। ब्रिटेन में इसे शाही दुल्हन का एक अभूतपूर्व कदम माना जा रहा है।
सीएनएन ने बताया कि शादी के प्रोसेशन के पहले भाग में उनके साथ सिर्फ ब्राइड्समेड और पेज बॉयज होंगे और आगे-आगे चर्च के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति चलेंगे। मेगन के क्वायर पहुंचने पर प्रिंस चार्ल्स भी उनके साथ शामिल हो जाएंगे, जहां शाही मेहमान बैठे होंगे। हैरी के पिता (चार्ल्स) मेगन को क्वायर आइल से नीचे लेकर आल्टर की ओर आएंगे।
हालांकि, चार्ल्स उन्हें लेकर हैरी के पास नहीं जाएंगे, बल्कि वह खुद हैरी की ओर कदम बढ़ाएंगी। सीएनएन ने कहा कि मार्कल ने यह योजना खुद बनाई है। चार्ल्स और हैरी दोनों इस कदम से बेहद खुश हैं।
विश्लेषकों ने सीएनएन को बताया कि ब्रिटेन में अभी तक कोई भी शाही दुल्हन शादी समारोह में आइल की ओर अकेले नहीं बढ़ी है। मार्कल का फैसला यह दिखाता है कि वह खुद को मजबूत और स्वतंत्र महिला के रूप में दिखाना चाहती हैं।
किंगस्टन पैलेस ने एक बयान में कहा, “मेगन मार्कल ने वेल्स के राजकुमार (चार्ल्स) से शादी के दिन सेंट जॉर्ज चैपल के क्वायर के नीचे गलियारे तक पहुंचने में उनका साथ देने के लिए कहा था।”
दोस्त की शाही शादी को लेकर प्रियंका चोपड़ा उत्साहित
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (35 वर्ष) शनिवार को ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्कले से हो रही शादी की तैयारियों में जुटी हुई हैं। अभिनेत्री ने शनिवार को लड़कियों के एक समूह की तस्वीर साझा की और लिखा, “शादी पूर्व की मस्ती! रात के 12.10 बजे.. और अब भी ड्रेस का इंतजार! मस्ती के क्षण।”
‘मैरी कॉम’ की अभिनेत्री ने शुक्रवार को ट्रेसीज स्टूडियो के अंदर अपना इंस्टाग्राम स्टोरी वीडियो तैयार की। ‘क्वाटिको’ की अभिनेत्री ने इसके साथ लिखा, “ओह, अब मुझे यह मिल गया।”
वह शुक्रवार को डिजाइनर फिलिप ट्रेसी के स्टूडियो में अपने बालों को ठीक कराने गई थीं। ब्रिटेन पहुंचने के कुछ क्षण पहले, प्रियंका ने खुद की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, “ब्रिटेन में सूर्य की किरणों ने स्वागत किया।”
भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी दोस्त मेगन मार्कल की यहां के सेंट जॉर्ज चैपल में प्रिंस हैरी के साथ शादी के मौके पर नीले परिधान में नजर आईं। प्रियंका ब्लेजर के साथ नीले रंग की पेंसिल स्कर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को न्यूड मेकअप और ड्रॉप डिजाइन वाले ईयररिंग से पूरा किया। (इनपुट आईएएनएस)
अन्तर्राष्ट्रीय
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’
रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’
राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन