Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत-श्रीलंका के बीच 4 समझौतों पर हस्ताक्षर

Published

on

कोलंबो,प्रधानमंत्री,नरेंद्र-मोदी,श्रीलंका,राष्ट्रपति,तमिल-सिंगली,मछुआरों,राष्ट्रपति-मैत्रीपाल- सिरीसेना

Loading

कोलंबो : भारत और श्रीलंका ने शुक्रवार को सीमा शुल्क सहयोग सहित चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीलंका दौरे पर हुआ है, जिन्होंने यहां राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना से मुलाकात की है। मॉरीशस से शुक्रवार सुबह कोलंबो पहुंचे मोदी का हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने स्वागत किया। यहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के साथ रिश्तों को और बेहतर बनाने पर जोर दिया है। पीएम मोदी ने भारत-श्रीलंका के बीच व्यापार सरल होने की बात कही। साथ ही उन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच आर्थिक संबंधों के बेहतर करने पर जोर दिया।
राष्ट्रपति सचिवालय में पारंपरिक रूप से उनका स्वागत किया गया। मोदी और सिरिसेना ने इसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की और दोनों पक्षों ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। पीएम मोदी ने कहा कि एयर इंडिया जल्द शुरू करेगी नई दिल्ली से कोलंबो की सीधी फ्लाइट। 14 अप्रैल से वीजा ऑनलाइन मिलेगा। भारत में बुद्ध सर्किट ट्रेन चलेगी। उन्होंने कहा कि तमिल-सिंगली पर्व पर वीजा ऑनलाइन दिया जाएगा। पीएम मोदी ने श्रीलंका में रामायण ट्रेन चलने की बात भी कही। समुंद्री अर्थव्यवस्था पर ज्वाइंट फोर्स बनाने और मानवीय आधारों पर मुद्दे सुलझाने पर भी उन्होंने जोर दिया। दोनों देशों को मछुआरों की समस्या को हल करना होगा।
मोदी पिछले 28 साल में श्रीलंका की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं । वह आज श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना से शिखर सम्मलेन वार्ता करेंगे, जो जनवरी में कार्यभार संभालने के बाद पिछले महीने अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत भारत गए थे ।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending