Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

प्रेमिका ने बात नहीं की तो सिरफि‍रे आशिक ने गला काटकर मार डाला

Published

on

Loading

हिमाचल प्रदेश के सोलन में हैवानियत भरी दास्‍तां सामने आई है। यहां कथित रूप से प्रेमी–प्रेमिका में झगड़ा हुआ और इससे बौखलाए सिरफि‍रे आशिक ने प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। मामला सोलन के औद्योगिक इलाके बरोटीवाला का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ऊना के रहने वाले अखिल पर 20 वर्षीय आंचल की कटर से गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की अहम गवाह मृतका की एक सहेली है। सहेली घटना के वक्त मौजूद थी। पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि गुरुवार (17 मई) तड़के हिल व्यू अपार्टमेंट स्थित मृतका कि फ्लैट में आरोपित अखिल दाखिल हो गया। इस बीच मृतका और आरोपी के बीच कहासुनी हो गई। तभी मृतका की सहेली की आंख खुल गई। सहेली ने देखा कि आरोपित मृतका को किचन में ले जाकर झगड़ा कर रहा था। उससे कह रहा था कि वह उससे बात क्यों नहीं करती और उससे मिलती–जुलती क्यों नहीं है?

सहेली ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो सिरफि‍रा आशिक उस पर भी हमलावर हो गया। आखिर में आशिक ने कटर से मृतका का गला रेत दिया। इससे उसने मौक पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक वारदात करने के बाद आरोपित ने मृतका की सहेली को किसी के सामने मुंह खोलने पर नतीजा भुगतने की धमकी दे दी और फरार हो गया। पुलिस ने अपनी तफ्तीश में पाया है कि मृतका आंचल, उसकी सहेली मनीषा के अलावा आरोपी अखिल रेड्डी फार्मास्यूटिकल नाम की कंपनी में बी-फार्मा की इंटर्नशिप कर रहा था।

पुलिस को पता चला कि पहले आंचल और अखिल की बीच दोस्ती थी, लेकिन बाद में उनके बीच कहासुनी हो गई। इसी से अखिल बौखलाया हुआ था। पुलिस के मुताबिक उसने कुछ ही घंटों की कार्रवाई में आरोपित को दबोच लिया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending