Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अभी-अभीः मिथुन चक्रवर्ती के फैंस के लिए बुरी खबर, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

Published

on

मिथुन चक्रवर्ती

Loading

बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के फैंस के लिए बुरी खबर आई है। मिथुन को तबीयत बिगड़ जाने के कारण दिल्‍ली के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मिथुन काफी समय से पीठ दर्द से परेशान हैं जिसकी वजह से वह लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं।

मिथुन चक्रवर्ती

साभार इंटरनेट

खबरों की मानें तो  मिथुन चक्रवर्ती को पीठ में दर्द होने के कारण दिल्‍ली में इलाज के भर्ती कराया गया है। हालांकि वे कुछ समय पहले ठीक होकर वापस काम पर लौट आए थे, लेकिन दर्द दोबारा उभर जाने की वजह से उन्हें भर्ती कराना पड़ा। मिथुन का इलाज फिलहाल दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है।

मिथुन चक्रवर्ती

साभार इंटरनेट

बता दें कि मिथुन इलाज के लिए लॉस एंजिल्‍स भी जा चुके हैं वहां से स्‍वस्‍थ होने के बाद वह मुंबई लौट आए थे और टीवी शोज में नजर आने लगे थे, लेकिन उनका दर्द अचानक फिर से उभर गया जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

मिथुन चक्रवर्ती

साभार इंटरनेट

गौरतलब है कि मिथुन अस्‍वस्‍थ होने की वजह से राज्यसभा से भी इस्तीफा दे चुके हैं। साल 2009 में शूटिंग के दौरान उनको गंभीर चोट लग गई थी। यह चोट उन्हें फिल्म ‘लक’ की शूटिंग के दौरान एक स्टंट फिल्माते वक्त लगी थी। इस सीन में उन्हें चॉपर से कूदना था लेकिन गलत टाइमिंग की वजह से वह गिर गए और उन्हें गंभीर चोट लग गई।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending