Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महिलाओं को घूरते बस में करने लगा हस्तमैथून, 15 दिन पहले दिखाया था प्राइवेट पार्ट

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति के चलती बस में घिनौनी हरकत किए जाने की घटना का पता चला है। इस व्यक्ति ने शनिवार को कोलकाता में बस में सफर के दौरान दो महिलाओं को बुरी नीयत से घूरना शुरू किया। इस दौरान वह हस्तमैथुन भी करने लग गया। इस पूरी घटना को महिलाओं ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।

यही नहीं, वीडियो को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आने पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

कोलकाता पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि आरोपित व्यक्ति पेशे से हॉकर है, जिसे श्यामपुकुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस आरोपित व्यक्ति की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि घटना के कुछ ही घंटों के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह व्यक्ति हुबली जिले का रहने वाला है। इस महिला ने जब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो साझा किया तो पुलिस ने आरोपित की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बूढ़ा आदमी बस के अंदर अश्लील इशारे करता है और हस्तमैथुन करने लग जाता है। पीड़ित महिला ने अपनी पोस्ट में कहा कि 15 दिन पहले भी उसे इसी तरह की घटना से दो-चार होना पड़ा था। यह व्यक्ति अपनी पैंट उतारकर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा था। पीड़िता ने बताया कि जब हमने इस हरकत का विरोध किया और कंडक्टर को इसपर कार्रवाई करने को कहा तो उसने हमारी बात को नजरअंदाज कर दिया।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending