Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में विधानसभा की कार्यवाही 2 बार स्थगित

Published

on

बिहार-विधानसभा,भाजपा,विधायक,अध्यक्ष-उदय-नारायण-चौधरी,नेता-नंदकिशोर-यादव

Loading

पटना | बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने धान की खरीद मामले को लेकर विधानसभा में जोरदार हंगामा किया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। बिहार विधानसभा की गुरुवार को कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के सदस्य वेल में आकर हंगामा करने लगे। भाजपा के विधायक धान खरीद मामले को लेकर कार्य स्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा कराने की मांग कर रहे थे।

विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कई बार आग्रह किया कि वे अपने स्थान पर बैठ जाएं, लेकिन उन्होंने हंगामा जारी रखा। हंगामे को देखते हुए अध्यक्ष ने दोपहर 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी। 12 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर भी भाजपा के सदस्य फिर हंगामा करने लगे, जिसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी। सदन में प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि धान खरीद मामले में सरकार चर्चा नहीं कराना चाहती। उन्होंने कहा कि भाजपा के सदस्यों द्वारा कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया गया है, लेकिन सरकार चर्चा के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में धान खरीद के नाम पर बिचौलिए हावी हैं।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending