Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सलेम ने मांगी निकाह के लिए छुट्टी, कमिश्नर ने ठुकराई

Published

on

Loading

अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम का निकाह करने का ख्वाब अभी पूरा होता नहीं दिखार्इ्र देता। सलेम ने निकाह करने के लिए 45 दिन की पैरोल की मांग की थी लेकिन शनिवार को नवी मुंबई कमिश्नर ने उसकी यह अर्जी ठुकरा दी। सलेम मुंबई बम ब्लास्ट केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसने पैरोल के लिए मुंबई के तलोजा जेल अथॉरिटी और जेल विभाग में अर्जी दी थी।

    अबू सलेम अपनी गर्लफ्रेंड कौसर बहार उर्फ हिना से निकाह करना चाहता था

मीडिया खबरों के मुताबिक, अबू सलेम अपनी गर्लफ्रेंड कौसर बहार उर्फ हिना से निकाह करना चाहता था। अपनी एप्लीकेशन में सलेम ने कहा था कि वह अब तक 12 साल 3 महीने और 14 दिनों से जेल में है। इस दौरान उसने एक बार भी जेल से बाहर जाने की अर्जी नहीं दी है। सलेम ने कहा था कि इन 45 दिनों में वह मुंब्रा स्थित हिना के घर पर ही रहेगा।
गौरतलब है कि सलेम 1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट का मास्टर माइंड था। 12 मार्च 1993 को मुंबई में 13 जगहों पर सीरियल बम धमाके हुए थे। अबू सलेम को साल 2002 को पुर्तगाल में पकड़ा गया था उसे 2005 में भारत को इस शर्त के साथ प्रत्यर्पित किया गया कि सलेम को मृत्युदंड नहीं दिया जाएगा।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending