Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार विधान परिषद चुनाव में मोदी निर्विरोध चुने गए

Published

on

Loading

बिहार विधान परिषद के चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित सभी 11 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 11 उम्मीदवारों ने ही पर्चा दाखिल किया था जिस कारण चुनाव की नौबत नहीं आई। विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि सभी निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवारों को गुरुवार शाम प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

बिहार विधान परिषद चुनाव में सुशील कुमार मोदी निर्विरोध चुने गए

बिहार में सत्ताधारी जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से जहां नीतीश कुमार, रामेश्वर महतो और खालिद अनवर को उम्मीदवार थे, वहीं भाजपा ने उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और संजय पासवान को उम्मीदवार बनाया था।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, सैयद खुर्शीद मोहसिन को व हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी को उम्मीदवार बनाया था। मांझी को राजद का समर्थन प्राप्त था। कांग्रेस ने प्रेमचंद्र मिश्रा को अपना प्रत्याशी बनाया था।

निर्वाचित होने वालों में छह सदस्य पहली बार विधान परिषद में पहुंचेगे। पहली बार विधान परिषद पहुंचने वालों में संजय पासवान, प्रेमचंद मिश्र, रामेश्वर महतो, खालिद अनवर, खुर्शीद मोहसिन और संतोष शामिल हैं।

विधान परिषद के 10 सदस्यों का कार्यकाल छह मई को समाप्त होने के बाद ये सीटें खाली होंगी, जबकि नरेंद्र सिंह को छह जनवरी, 2016 को अयोग्य करार दिए जाने से एक सीट खाली हुई है।

इनपुट आईएएनएस

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending