Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

BHIM पर नई स्कीम: अरे! छोटा भीम देखना छोड़ो, ये BHIM देखो, गैरेंटी पैसे मिलेंगे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जब से नोटबंदी हुई है हर कोई पैसे के लिए काफ़ी सजग हो गया है। सजग मतलब कि अब कोई सिर्फ बड़े ही नोट नहीं रखता, छुट्टे पैसे भी रखने पड़ते हैं। कई लोग तो इन सब से बचने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का सहारा लेते हैं। ये तो हो गई राम कथा। अब आपके काम की बात बताते हैं। अगर आप सरकार की ओर से जारी ऐप ‘BHIM’ का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए ख़ुशख़बरी है।

सरकार ने डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के और BHIM ऐप के लिए यूज़रों को लुभाने के लिए कैशबैक शुरू किया है। अगर इस ऐप से कोई भी व्यक्ति पहली बार ट्रांजेक्शन करता है तो उसे 51 रुपए का कैशबैक मिलेगा। जानकारी के मुताबिक इसमें आपको हर 100 रुपए या इससे अधिक के ‘युनीक ट्रांजेक्शन’ पर 25 रुपए का कैशबैक मिलेगा। लेन-देन करने पर हर महीने 750 रुपये तक का और व्यापारियों को हर महीने 1,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 10-50 रुपए की ट्रांजेक्शन पर 100 रुपए, 50-100 ट्रांजेक्शन पर 200 रुपए और 100 से ऊपर ट्रांजेक्शन पर 250 रुपए कैशबैक मिलेंगे।

इस बात की जानकारी सरकार के आधिकारिक ‘डिजिटल इंडिया’ ट्विटर एकाउंट से मिली है। नोटबंदी के इतने दिन बाद सरकार ने थोडा ही सही पर अपना पिटारा खोला तो।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending