Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आज केएल सहगल को शायद कोई नहीं जानता अगर ये इंसान न होता

Published

on

Loading

केएल सहगल (कुन्दन लाल सहगल) जिन्हें हिंदी फिल्म उद्योग जो तत्कालीन समय के दौरान कोलकाता में केंद्रित था, का पहला सुपरस्टार माना जाता है। आज पूरी दुनिया में उनका नाम है, लेकिन अगर इनकी ज़िदगी में मेहरचंद नाम का इंसान न होता तो शायद आज केएल सहगल को कोई नहीं जानता होता।

केएल सहगल का आज जन्मदिन है। उनका जन्म जम्मू में हुआ था। जहां उनके पिता अमरचंद सैगल जम्मू और कश्मीर के राजा के अदालत में तहसीलदार थे। उनकी मां केसरबाई सैगल एक गहरी धार्मिक हिंदू महिला थीं जिन्हे संगीत का बहुत शौक था। वह अपने पुत्र को धार्मिक कार्यों में लेकर करती थी जहां शास्त्रीय भारतीय संगीत के आधार पर पारंपरिक शैली में भजन और कीर्तन गाए जाते थे।

सहगल अपने काम की शुरुआत रेलवे टाइमकीपर के रूप में की थी। बाद में, उन्होंने रेमिंगटन टाइपराइटर कंपनी के लिए टाइपराइटर सेल्समैन के रूप में काम किया, जिससे उन्हें भारत के कई स्थान घूमने का मौका मिला। उनकी यात्रा के दौरान लाहौर के अनारकली बाज़ार में मेहरचंद जैन (जो बाद में शिलोंग में असम सोप फैक्ट्री शुरू करने के लिए चले गए) के साथ मित्रता हुई। मेहरचंद और कुंदन दोनो बाद में कलकत्ता चले गए जहां मेहफिल-ए- मुशैरा में लिप्त रहे। उन दिनों में सैगल एक उभरते गायक थे और मेहरचंद ने उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने लिए प्रोत्साहित किया। सैगल अक्सर टिप्पणी करते थे कि ‘आज वो जो कुछ भी है, मेहरचंद के प्रोत्साहन और शुरुआती समर्थन के कारण ही हैं’।

उन्होंने थोड़े समय के लिए होटल मैनेजर के रूप में भी काम किया। इस बीच गायन के लिए उनका जुनून जारी रहा और समय बीतने के साथ अधिक तीव्र हो गया।

1930 के दशक के शुरूआती दौर में, शास्त्रीय संगीतकार और संगीत निर्देशक हरिश्चंद्र बाली ने केएल सैगल को कलकत्ता ले गए और उन्हें आरसी बोराल से मिलवाया। आरसी बोराल ने तुरंत उनकी प्रतिभा को पसंद किया और सैगल को बीएन सरकार के कलकत्ता स्थित फिल्म स्टूडियो न्यू थियेटर्स में 200 रुपये प्रति माह पर रख लिया। इसके बाद से फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

यहां सुनिए केएल सहगल के कुछ सुपरहिट गीत

मनोरंजन

फिर बढ़ी एल्विश यादव की मुश्किलें, ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब ईडी ने एल्विश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सांपों के जहर सप्लाई से ही जुड़ा हुआ है। केंद्रीय एजेंसी ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश और अन्य लोगों के खिलाफ दायर एक एफआईआर और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद प्रिवेंशन मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके अलावा खबर ये भी है कि ईडी एल्विश यादव के साथ-साथ बड़े होटल रिसॉर्ट्स और फार्म हाउस के मालिकों से भी पूछताछ करेगी। बता दें कि नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। ईडी ने एल्विश पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

एल्विश यादव को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक मामले में 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। सांप के जहर तस्करी मामले में एल्विश यादव गौतमबुद्ध नगर की बक्सर जेल में बंद थे। 17 मार्च को एल्विश को पांच अन्य लोगों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने एक बैंकेट हॉल में छापा मारकर 4 सपेरों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया था और 9 सांप और उनका जहर बरामद किया गया था। एल्विश यादव पर आरोप है कि वह रेव पार्टी के लिए सांपों के जहर का इंतजाम करते थे और सांपों का इस्तेमाल अपने वीडियो शूट के लिए भी करते थे।

दरअसल साल 2023 के अंत में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी ने एल्विश यादव और उनके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल और खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने पार्टी वाली जगह पर रेड की थी, जहां पांच सेपेरों के पास से कोबरा समेत नौ सांप और 20 एमएल जहर मिला था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया था।

इसके बाद संस्था के पदाधिकारी का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें मुख्य आरोपी राहुल संस्था के पदाधिकारी से बात करता सुनाई देता है। इसमें राहुल कह रहा है कि वह एल्विश की ओर से आयोजित होने वाली पार्टियों में शामिल हो चुका है। राहुल पार्टियों में अपने अन्य सपेरे दोस्तों के साथ गया था। हालांकि, बाद में सभी को जमानत मिल गई थी। पुलिस टीम ने एल्विश यादव के कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला, जब उसके खिलाफ नोएडा पुलिस को पर्याप्त सबूत मिल गए तो पुलिस ने उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया। पूछताछ के बाद उसे नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पांच दिन तक जेल में रहने के बाद एल्विश जमानत पर छूट गया।

Continue Reading

Trending