Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जेल से रिहा होते ही सलमान ने फैंस के लिए लिखा Emotional संदेश, आप भी हो जाएंगे भावुक

Published

on

Loading

मुंबई। काला हिरण मामले में दोषी करार दिए गए सलमान खान को दो दिन जोधपुर सेंट्रल जेल में बिताने पड़े। जेल से रिहा होते ही सलमान ने अपने फैंस को सपोर्ट के लिए भावुक संदेश लिखा है। उन्होंने फैन्स का शुक्रि‍या अदा करते हुए लिखा, ‘मेरे सभी चाहने वालों और जो मेरे साथ खड़े रहे, जिन्होंने उम्मीद नहीं हारी, उनका मैं एहसानमंद हूं।’

जेल

(साभार इंटरनेट)

आपको बता दें कि काले हिरण शि‍कार के 20 साल पुराने मामले में सलमान खान को जोधपुर सेशन कोर्ट द्वारा 5 साल की सजा सुनाई गई है। सजा का एलान होते ही सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद उनके उन्हें दो दिन जेल में ही बिताने पड़े। दो रातें जेल में काटने के बाद सलमान को तीसरे दिन बेल मिली। कोर्ट से बेल मिलते ही देशभर में सलमान के फैंस सड़को पर उतर गए और जमकर जश्न मनाया। सलमान ने जारी एक बयान में फैन्स के इस प्यार का खास अंदाज में जवाब दिया, सलमान ने ट्वीट किया-

मैं अपने उन सभी चाहनेवालों को जो कि हर वक्त मेरे साथ, मेरे सपोर्ट में खड़े रहे। जिन्होंने कभी उम्मीद को टूटने नहीं दिया। मेरे सपोर्ट में हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए और प्यार के  लिए बहुत शुक्र‍ि‍या। भगवान आपका भला करे।

जेल

(साभार इंटरनेट)

आपको बता दें कि सलमान की जमानत का एलान होते ही वहां मौजूद उनके फैंस जमकर नाचने गाने लगे। वहीं गेलैक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। सलमान ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और बालकनी में आकर इस प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया किया। आपको बता दें कि सलमान से पहले उनकी बहन अर्पिता ने भी इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया था।

यह भी पढ़ेंः

IPL 2018: KKR की जीत के बाद मैदान पर जश्न मनाती नजर आईं शाहरुख की बेटी सुहाना

मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर की मां के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर, कई सितारे पहुंचे 

शादी को लेकर रानी मुखर्जी ने दिया ऐसा बयान, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

इस एक्ट्रेस का हॉट फोटोशूट देख आप भी हो जाएंगे बेकाबू, पानी में आग लगा रही हैं फोटोज

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending