Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अपमान कर आप से निकालने की साजिश रची जा रही : मयंक गांधी

Published

on

Mayank-Gandhi, AAP

Loading

मुंबई। आम आदमी पार्टी में उठापटक का दौर अभी जारी है। दो दिन पहले ब्लॉग लिखकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आवाज उठाने वाले आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और महाराष्ट्र के संयोजक मयंक गांधी ने फिर नया खुलासा किया है। मयंक गांधी ने यहां शनिवार को कहा कि मुंह बंद रखने के आदेश को चुनौती देने और आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की कार्यवाही के सार संक्षेप को लेकर 5 मार्च को दिए गए उनके बयान को लेकर पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। गांधी ने दावा किया कि उनपर ‘पार्टी विरोधी और एके (दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल)-विरोधी’ का लेबल चस्पां करने के लिए सोशल मीडिया में ‘सोचा समझा प्रहार’ किया जा रहा है। अपने बयान को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

ब्लॉग में गांधी ने कहा, “दिल्ली में फैसला लेने वाला पार्टी का छोटा सा समूह मुझे अनौपचारिक बीबीएम समूह से हटा चुका है। मेरे खिलाफ हमले आप नेता आशीष खेतान एवं अन्य की ओर से शुरू हुआ है। महाराष्ट्र से कुछ असंतुष्ट नेताओं ने मेरे खिलाफ साक्षात्कार देना शुरू किया है। कुछ पुराने मामले खेले गए हैं।” उन्होंने कहा कि आप संभवत: बीएमसी (मुंबई) चुनाव में नहीं उतरने का फैसला ले सकती है या उसके लिए फैसले में देरी कर सकती है। महाराष्ट्र के नेतृत्व को चुनौती मिल सकती है और कुछ व्यक्तियों द्वारा अपयश दिया जा सकता है और सूचना मीडिया में लीक हो सकती है।

भविष्य के लिए अपनी शंकाओं को व्यक्त करते हुए गांधी ने कहा, “और भी बातें सामने आएंगी और अंतत: मैं अत्यधिक अपमानित किया जाउंगा जिससे कि त्यागपत्र दे दूं। योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के लिए योजना बनाई गई थी, लेकिन पार्टी में बने रहकर उन्होंने योजना ही पलट दी।” अपने पूर्व के ब्लॉग का उल्लेख करते हुए गांधी ने जोर दिया कि उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की कार्यवाही पर मुंह बंद रखने की हिदायत को ‘व्यक्तिगत चुनौती’ दी थी और यह पार्टी नेतृत्व के खिलाफ किसी भी रूप में अवज्ञा नहीं थी।

आम तौर पर मैं विवादी व्यक्ति नहीं हूं..लेकिन अब एक रुख अपनाने का सही समय है। यह न तो पार्टी को और न ही नेतृत्व को कमजोर करेगा, बल्कि आप और उसके सिद्धांतों को जिसे हमने अपनाया है उसे मजबूत करेगा।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending