Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने रिलीज किया क्वांटिको 3 का टीजर, देखकर दीवाने हो जाएंगे आप

Published

on

Loading

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड के सीरियल क्वांटिको 3 को लेकर इन दिनों चर्चा में चल रही हैं। प्रियंका ने हालही में एक पोस्टर रिलीज किया था जो लोगों को काफी पसंद आया था।

इसी बीच प्रियंका ने क्वांटिको 3 का टीजर भी जारी कर दिया है। रिलीज होते ही टीजर ने धमाल मचा दिया है। क्वांटिको में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही अहम रोल मे ही नजर आती है और लोगों वो काफी ज्यादा पसंद आती है।

प्रियंका ने अपने ट्वीटर पर टीजर को रिलीज किया है। प्रियंका चोपड़ा टीजर में नेचुरल ब्यूटी को भी दिखाती हुई नजर आ रही है। कुछ दिनो पहले प्रियंका ने सोशल मीडिया में इसी टीजर से लिया लुक पोस्ट किया था और जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। बता दे कि प्रियंका चोपड़ा इस सीजन मे एफबीआई एजेंट बनकर वापस लौट रही हैं जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

क्वांटिको 3 की शुरुआत इसी महीने 25 अप्रैल से होगी। इसके लिए प्रियंका ने पहले भी काफी अच्छे किरदार निभाए है जिसके लिए उनको कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके है। प्रियंका बॉलीवुड करियर की बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा ने काफी कम समय में बहुत बड़ा नाम कमा लिया था और वो इसके बाद कई फिल्मों में अभिनय का जादू बिखेरती हुई नजर आई थी। प्रियंका चोपड़ा ने इसके बाद हॉलीवुड का रुख कर लिया था और अब वो बॉलीवुड में काफी कम नजर आती है।

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बनीं मां, बेटे को दिया ये अनोखा नाम

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यामी ने इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। फैंस भी लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। साथ ही पोस्ट में भी यामी ने एक नोट लिखा है और अपने बच्चे का नाम रिवील किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि पीछे भगवान अपनी बाहों में एक बच्चे को लिए हैं। इस फोटो पर लिखा है कि हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे बेटे का जन्म हो गया है, जिसका नाम ‘VEDAVID’ है।

यामी गौतम ने आगे लिखा, “हम सूर्या हॉस्पिटल के शानदार डॉक्टर्स और स्टाफ के दिल से आभारी हैं। खासतौर पर डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी वजह से ये खास दिन हमारी जिंदगी में आ सका।”अब फैंस इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत-बहुत सारा प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शुभकामनाएं। यूजर्स कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

Continue Reading

Trending