Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नजर आएगी 8 साल पुरानी ये जोड़ी

Published

on

Loading

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही साउथ इंडस्ट्री रजनीकांत के साथ फिल्म’2.0′ में नजर आने वाले हैं। यह​ फिल्म रोबोट का सीक्वल है। इस फिल्म में सबसे खास बात ये है कि करीब 8 साल के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ बड़े पर्दे पर दिखने वाले हैं।

यह तो सभी लोग जानते हैं कि फिल्म रोबोट में ऐश्वर्या ने रजनीकांत के अपोजिट काम किया था। लिहाजा, खबरों में है कि रोबोट की सीक्वल 2.0 में भी ऐश एक खास कैमियो निभाने वाली हैं। जानकारों का मानना है कि, ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना कैमियो शूट भी कर लिया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे हैं।

अक्षय कुमार, रजनीकांत, एमी जैक्सन स्टारर यह फिल्म इसी साल 2018 में ही रिलीज होने वाली है। वैसे बता दें कि अभी तक रिलीज डेट की कोई घोषणा नहीं की गई है। आपको यह भी बता दें, 2.0 भारत की सबसे मंहगी फिल्म है। एस शंकर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 450 करोड़ के भारी बजट पर तैयार हो रही है। वैसे ये फिल्म 2017 दीपावली से पोस्टपोंड होते—होते यहां तक आ गई है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending