Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देखिए इस कांग्रेस समर्थक का टैलेंट, सीधे राहुल के गले में फेंका फूलों का हार

Published

on

Loading

कुछ लोगों का टेलेंट ऐसी जगह सामने आ जाता है कि लोग हैरान होकर वाह! वाह ! कर उठते हैं। ऐसा ही हुआ कर्नाटक के तुमकुर में आयोजित राहुल गांधी के एक रोड़ शो में।

राहुल बुधवार को एक वैन के ऊपर कांग्रेसी नेताओं के साथ खड़े होकर जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे। पब्लिक भी बहुत खुश थी और राहुल के समर्थन में जमकर नारे लगा रही थी। बीच-बीच में लोग राहुल के ऊपर फूल और मालाएं भी फेंक रहे थे। ऐसे में एक शख्स ने सड़क के इस पार से निशाना लगाकर ऐसे माला फेंकी कि सीधे राहुल के गले में जा गिरी। इस गजब के थ्रो से राहुल भी हैरान रह गए और पब्लिक भी। यह पूरा मामला महज कुछ सेकेंडों में निपट गया, वो तो भला हो उस शख्स का जो बस ऐसे ही विडियो बना रहा था और यह आश्चर्यचकित करने वाली घटना कैमरे में कैद हो गई। 11 सेकंड का यह विडियो फौरन सोशल मीडिया पर अपलोड होकर वायरल होने लगा। विडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि राहुल हैरान होकर उस शख्स की ओर देख रहे हैं।

ट्विटर पर इस कांग्रेसी समर्थक की खूब चर्चा हुई हालांकि कुछ लोगों ने कहा कि यह सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी चूक है। बहरहाल, अगर यह गुमनाम शख्स बास्केटबॉल में अपनी किस्मत आजमाता है तो भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ढेर सारे मेडल ला सकता है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending