Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जर्मनी फेसबुक के लिए नियम कड़े करेगा

Published

on

Loading

बर्लिन, 27 मार्च (आईएएनएस)| जर्मनी की सरकार सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के लिए अपने नियमों को और कड़ा करेगी। कानून मंत्री कैटरिना बारले ने यहां फेसबुक के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद सोमवार को यह कहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बारले ने कहा कि फेसबुक ने यूजर्स के डाटा से संबंधित अपनी गलतियां स्वीकार कर ली हैं और भरोसा दिलाया है कि भविष्य में फिर ऐसा नहीं होगा।

बारले ने जोर देकर कहा, लेकिन हमारे लिए ये आश्वासन काफी नहीं हैं। हमें भविष्य में फेसबुक जैसी कंपनियों के लिए नियम और कड़े करने की जरूरत है।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बारले फेसबुक यूजर्स के डाटा लीक मामले में कंपनी की भूमिका और यूजर्स की गोपनीयता को लेकर कंपनी क्या कदम उठा रही है, इस संबंध में चर्चा के लिए फेसबुक के वरिष्ठ कार्यकारियों से भी जल्द ही मुलाकात करेंगी।

बारले ने कहा कि उन्होंने इस बात की व्यापक जांच की मांग की है कि क्या अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के चुनाव अभियान के दौरान और ब्रिटेन के जनमत संग्रह के दौरान ब्रिटेन की डाटा कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका द्वारा लाखों यूजर्स के फेसबुक प्रोफाइल्स की जानकारी के अवैध इस्तेमाल का जर्मनी के यूजर्स पर भी प्रभाव पड़ा था।

बारले ने सोशल नेटवर्क को लोकतंत्र और कानून के लिए खतरा करार दिया।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस की सेना का बड़ा सैन्य अधिकारी गिरफ्तार, रिश्वत लेने का है आरोप

Published

on

Loading

मास्को। रूस में सेना के एक बड़े अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया अफसर रूस का मुख्य संचार निदेशालय का प्रमुख वादिम शमारिन है। इससे कुछ दिन पहले ही रिश्वत लेने के ही आरोप में रूस के उपरक्षा मंत्री को गिरफ्तार किया गया था।

रूसी समाचार एजेंसियों ने एक सैन्य अदालत का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें दो महीने के लिए हिरासत में रखा गया है, लेकिन मामले के अन्य विवरण नहीं बताए गए हैं। इससे पहले, इसी साल अप्रैल में, रक्षा उप मंत्री तैमूर इवानोव को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इवानोव सर्गेई शोइगु के करीबी सहयोगी थे। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसी महीने शोइगु को रक्षा मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया था। शोइगु को हटाए जाने के दो दिन बाद रक्षा मंत्रालय के कार्मिक निदेशालय के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल यूरी कुजनेत्सोव को रिश्वतखोरी के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया था।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि रक्षा अधिकारियों की गिरफ्तारी का यह संकेत नहीं है कि यह सेना के खिलाफ अभियान है। पेसकोव ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई एक सतत कार्य है, यह कोई अभियान नहीं है। यह लगातार चलता रहता है। यह हमारे कानून प्रवर्तन एजेंसियों की गतिविधि का अनिवार्य हिस्सा है।’’ यूक्रेन के साथ लड़ाई में कीव पर जल्दी कब्जा करने में रूस की विफलता के लिए शोइगु को व्यापक रूप से दोषी ठहराया गया था और निजी सेना के कमांडर येवगेनी प्रिगोझिन ने उन पर अक्षमता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। प्रिगोझिन ने जून 2023 में शोइगू को हटाने और सेना प्रमुख जनरल वेलेरी गेरासिमोव को हटाने की मांग करते हुए विद्रोह कर दिया था।

Continue Reading

Trending