प्रादेशिक
टॉयलेट में छुपा बैठा था दरिंदा, रेप नहीं कर पाया तो रेत दिया लड़की का गला
भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां अधारताल थाना क्षेत्र के बजरंग बाड़ा नेता कॉलोनी में 12 वर्षीय लड़की से टॉयलेट में रेप की कोशिश की गई। लड़की के विरोध करने पर दरिंदे ने बेरहमी से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह 5 बजे प्रिया की सहेली ज्योति ठाकुर ने जगाया। प्रिया टॉयलेट में गई। वहां पहले से इंतजार कर रहे दरिन्दे ने प्रिया से रेप करने कोशिश की। रेप करने में नाकाम होने पर दरिन्दे ने चाकू से उसका गला रेत दिया। कुछ देर बाद जब ज्योति अंदर गई, तो देखा कि प्रिया टॉयलेट में पड़ी हुई थी।
प्रिया के गले से खून निकल रहा था। ज्योति ने तुरंत प्रिया के माता-पिता को सूचना दी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के माता-पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
मध्य प्रदेश में महिला सुरक्षा और सुशासन का दावा करने वाली बीजेपी सरकार द्वारा बनाए गए कड़े कानून के बाद भी चौंका देने वाले आंकड़े सामने आते रहे हैं। मध्य प्रदेश में बीते एक साल में 4527 महिलाओं के साथ रेप जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया। यानी यहां हर रोज करीब 12 महिलाओं की इज्जत लूट जाती है।
उत्तर प्रदेश
महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’
महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।
सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
गर्मियों में रोजाना मूली खाने से होंगे कई फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल
-
नेशनल2 days ago
जानिए कौन हैं वो चार लोग, जिन्हें पीएम मोदी ने नामांकन के लिए अपना प्रस्तावक चुना
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन, यहां से तीसरी बार लड़ रहे चुनाव
-
नेशनल2 days ago
कैंसर से जूझ रहे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन
-
नेशनल1 day ago
राहुल ने शेयर किया मां के साथ एल्बम देखते हुए वीडियो, कहा- पापा, दादी ने रायबरेली में विकास के बहुत काम किए
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बयान, ‘पाकिस्तान के इस सैन्य तानाशाह को कब्र से निकालकर फांसी पर लटकाना चाहिए’
-
मनोरंजन2 days ago
हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भिडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना
-
प्रादेशिक2 days ago
सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी