नेशनल
मुफ्ती के बयान पर स्पष्टीकरण, लोकसभा में थमा शोर
नई दिल्ली | जम्मू एवं कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव का श्रेय पाकिस्तान, अलगाववादियों और आतंकवादियों को दिए जाने वाले मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के बयान को लेकर लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों ने मंगलवार को भी हंगामा किया। लेकिन सरकार की ओर से मिले जवाब के बाद सदस्यों ने सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने दी। सरकार ने राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव का श्रेय राज्य की जनता और सुरक्षा बलों को दिया। विपक्षी दलों के हंगामे के बाद सरकार की ओर से स्पष्टीकरण देते हुए केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार सईद के बयान से खुद को पूरी तरह अलग करती है। राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव का श्रेय निर्वाचन आयोग और सुरक्षा बलों को जाता है। यही सरकार का रुख है और इसे ही सदन की राय समझा जाना चाहिए।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इससे पहले कहा कि सरकार सईद के बयान से सहमत नहीं है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री ने बयान दिया, जिसके बाद कई सदस्यों ने इस पर सवाल उठाए। मैंने इसे कल स्पष्ट कर दिया था कि हमारी सरकार तथा हमारी पार्टी इस तरह के बयान से खुद को पूरी तरह अलग करती है। ऐसी टिप्पणियों का स्वागत करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।” राजनाथ ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव का श्रेय निर्वाचन आयोग, सेना, अर्धसैनिक बलों तथा राज्य की जनता को जाता है। उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि पूरा सदन इससे सहमत है। मुख्यमंत्री के बयान का समर्थन करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।” विपक्ष के सदस्य इसके बावजूद संतुष्ट नहीं हुए, जिसके बाद नायडू ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने बयान दिया है। यह सदन की राय है। हमें आगे बढ़ना चाहिए।
नायडू के बयान के बाद लोकसभा का कामकाज सुचारु रूप से शुरू हुआ। मुफ्ती के बयान को लेकर मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित हुई। सदन की कार्यवाही पहले 11.30 बजे तक और उसके बाद 11.45 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी पार्टियों ने इस पर प्रस्ताव लाने की मांग की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस पर बयान देने की मांग की थी।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल2 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात