Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राज्यसभा चुनाव: यूपी में भाजपा का दांव, मैदान में उतारा नौवां प्रत्याशी

Published

on

Loading

लखनऊ। राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुल 9 उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन के अन्तिम दिन अपना पर्चा भरा। इस तरह भाजपा ने राज्यसभा में यूपी की 10 सीटों में से नौ पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। विपक्ष के दो उम्मीदवार पहले से मैदान में हैं। ऐसे में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना खत्म हो गई है।

बता दें कि एक सीट जीतने के लिए 37 वोटों की जरूरत है। सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद को मिलाकर विपक्ष के पास कुल 74 वोट हैं जो दो सीटें जीतने के लिए पर्याप्त हैं लेकिन भाजपा के सेंध लगाने पर विपक्ष का गणित बिगड़ भी सकता है।

भाजपा की ओर से सोमवार को सबसे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विधानसभा के टंडन हॉल में अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, मंत्री रमापति शास्त्री, सत्यदेव पचौरी, एसपी बघेल समेत अनेक विधायक मौजूद रहे।

भाजपा के अन्य सात उम्मीदावार अशोक वाजपेयी, विजयपाल सिंह तोमर, सकलदीप राजभर, कांता कर्दम, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन, जीवीएल नरसिम्हा राव व हरनाथ यादव ने नामाकंन किया। वहीं 9वें उम्मीदवार के रूप में भाजपा की ओर से व्यापारी नेता अनिल अग्रवाल ने अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संगठन मंत्री सुनील बंसल और मंत्री अनुपमा जायसवाल के अलावा प्रस्तावक होने वाले सभी विधायक पार्टी कार्यालय में मौजूद रहे। राज्यसभा नामांकन के लिए आज अंतिम दिन है। 23 मार्च को मतदान होगा।

भाजपा के 9 उम्मीदवारों में से 7 उत्तर प्रदेश के हैं जबकि दो लोग बाहर के हैं। उम्मीदवारों में दो ब्राह्मण, एक ठाकुर, एक अति पिछड़े, एक जाटव, एक यादव, एक वैश्य है। जहां वाजपेयी हरदोई तो विजय पाल तोमर व कांता कर्दम मेरठ निवासी हैं। सकलदीप राजभर बलिया, हरनाथ सिंह यादव एटा, डॉ. अनिल जैन फिरोजाबाद और अनिल अग्रवाल गाजियाबाद के रहने वाले हैं। वहीं वित्तमंत्री अरुण जेटली दिल्ली और जीएवएल नरसिम्हा राव आंध्र प्रदेश के निवासी हैं।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending