Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रेमो डिसूजा को मिली जान से मारने की धमकी, 50 लाख दो वर्ना….

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को धमकी देने और जबरन वसूली के मामले में क्राइम ब्रांच ने निर्माता सतेंद्र त्‍यागी को गिरफ्तार किया है।

खबरों के मुताबिक सतेंद्र ने डॉन रवि पुजारी के जरिए रेमो को जान से मारने धमकी दी थी। साथ ही उसने रेमो से 50 लाख रुपए फिरौती भी मांगी थी। पिछले साल अगस्‍त और जनवरी 2018 में रवि पुजारी ने रेमो डिसूजा को फोन पर धमकी दी थी।

दरअसल फोन पर आ रही धमकियों से परेशान होकर रेमो और उनकी पत्‍नी ने सतेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि तब तक उन्हें सतेंद्र पर केवल शक था। रेमो डिसूजा और सत्येंद्र त्यागी मिलकर ‘डेथ ऑफ अमर’ नाम से एक फिल्म बना रहे थे। यह साल 2014 की बात है। इस फिल्म के लिए राजीव खंडेलवाल को साइन किया गया था।

राजीव के अलावा इस फिल्म में जरीन खान और प्रशांत नारायण भी थे। खबरों के मुताबिक सतेंद्र त्‍यागी ने इस फिल्म में 5 करोड़ रुपये लगाए थे। इसके बाद उनमें और रेमो में कुछ विवाद हुआ था। फिलहाल इस इस मामले में सत्येंद्र गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि रवि पुजारी वांटेड घोषित किया गया है।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending