Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अब एक्टर्स से ज्यादा फीस ले रहीं है एक्ट्रेसेस, 9 फिल्में जिसने बॉलीवुड को बदल डाला

Published

on

Loading

मुंबई। आज पूरी दुनिया इंटरनेशनल विमेंस डे मना रही है। 8 मार्च का दिन दुनिया की तमाम महिलाओं को समर्पित है। पुरुष प्रधान समाज में आज महिलाएं पुरुष से कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं हैं।

चाहे कोई भी फिल्ड हो महिलाएं आज कहीं भी पीछे नही। ऐसे में अगर बात बॉलीवुड की हो तो शुरुआत से ही फिल्मों में एक्टर्स का बोलबाला रहा है। लेकिन अब बॉलीवुड की तस्वीर भी बदल चुकी है।

आज एक्ट्रेस हर लिहाज से फिल्मों में हीरो को चुनौती दे रहीं हैं। वे हैरतअंगेज एक्शन सीन और स्टंट करने में थोड़ा भी नही हिचकती, साथ ही अपने दम पर फिल्में भी हिट करा रहीं हैं।

बॉलीवुड में एक्ट्रेस की कम फीस की बात हमेशा सुर्खियों में रहती है। लेकिन अब वक्त बदल रहा है। इंडस्ट्री में कई ऐसी अदाकारा हैं जो हीरो से ज्यादा फीस ले रहीं हैं।

फिल्म पद्मावत में दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह और शाहिद कपूर से ज्यादा फीस मिली। विद्या बालन, कंगना रनौत जैसी हीरोइंस अपने दम पर फिल्म को सुपरहिट करा रहीं हैं।

सबसे बड़ी बात कि इस बदलाव के दौर में बॉलीवुड में अब ऐक्ट्रेसेस को ध्यान में रखकर फिल्में लिखी जा रहीं हैं। आइए नजर डालते ऐसी फिल्मों पर जिसमें निभाए किरदार की वजह से इन  एक्ट्रेसेस ने अपना अलग मुकाम हासिल कर लिया है।

क्वीन

कंगना रनौत की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। यह मूवी उनके फिल्मी करियर में मील का पत्थर साबित हुई। जिस किसी ने फिल्म देखी कंगना की एक्टिंग की जमकर तारीफ की।

कहानी

सुजॉय घोष की फिल्म कहानी से विद्या बालन को सुपरस्टार का तमगा हासिल हुआ। विद्या की अदाकारी को जमकर सराहा गया। उन्हें इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

इंग्लिश विंग्लिश

एक्ट्रेस श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रहीं। लेकिन फिल्मी पर्दे पर उनकी मौजूदगी हमेशा बरकरार रहेगी। इंग्लिश विंग्लिश से उन्होंने 15 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की थी।

द डर्टी पिक्चर

विद्या बालन की ये बोल्ड फिल्म आज भी फैंस के दिलों में जगह बनाए हुए है। एक्ट्रेस की कमाल की अदाकारी ने सभी को उनका दीवाना बना दिया था।

तुम्हारी सुलु

पिछले साल रिलीज हुई विद्या बालन की तुम्हारी सुलु ने सभी का दिल छू लिया था। तुम्हारी सुलु के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। यह एक हाउसवाइफ के मशहूर रेडियो जॉकी बनने की कहानी है।

लज्जा

माधुरी दीक्षित और मनीषा कोइराला स्टारर फिल्म लज्जा में देश की महिलाओं के हालात को दिखाया गया था। पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं के संघर्ष की अलग-अलग कहानी को बयां किया गया था।

मदर इंडिया

इंडियन सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्म मदर इंडिया आज भी लोगों को याद है। इस मेलोड्रामा फिल्म में दिखाया गया कि कैसे गरीबी से जूझती एक महिला सारी मुश्किलों को पार कर अपने बच्चों को बड़ा करती है। इस ऐतिहासकि रोल को नरगिस ने अपनी शानदार अदाकारी से जीवंत कर दिया था।

सीक्रेट सुपरस्टार

दंगल गर्ल जायरा वसीम की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की दमदार स्क्रिप्ट का ही कमाल है कि इसने देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी शानदार कमाई की।

पद्मावत

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत ने देश-विदेश में धूम मचाई। यह मूवी मशहूर कवि मलिक मोहम्मद जायसी की कविता पद्मावत पर आधारित है। इसमें दिखाया गया कैसे चित्तौड़ की रानी पद्मावती अपने सम्मान की रक्षा के लिए जौहर करती है।

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending