Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चांदनी को अंतिम विदायी देने के लिए साय की तरह साथ रहा श्रीदेवी का ‘सौतेला’ बेटा

Published

on

Loading

दिवंगत श्रीदेवी और उनके सैतेले बेटे और अभिनेता अर्जुन कपूर के बीच जैसे भी संबंध हों, दुख की इस घड़ी में वे अपने परिवार के साथ खड़े दिखे। इस दौरान वे अपने पिता बोनी कपूर और बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर को सांत्वना देते नजर आए। श्रीदेवी के निधन की खबर मिलते ही अर्जुन कपूर ने अपनी आगामी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग रद्द कर अपने पिता के साथ दुबई रवाना हो गए।

arjun kapoor with last koun shridevi के लिए इमेज परिणाम

उनकी बहन अंशुला अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ अपने चाचा अनिल कपूर के घर पर रुक गईं। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के मुंबई पहुंचने के तुरंत बाद अर्जुन पूरे परिवार को संभालते नजर आ रहे हैं। सलमान खान, शाहरुख खान सहित जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने उनके घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। शनिवार रात दुबई में श्रीदेवी का आकस्मिक निधन हो जाने के बाद मंगलवार रात उनका पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा था।

arjun kapoor with last koun shridevi के लिए इमेज परिणाम

दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की अंतिम यात्रा का हिस्सा बनने के लिए हजारों लोगों ने लंबी शव यात्रा में भाग लिया, जो अपराह्न में उनके आवास से विले पार्ले श्मशान के लिए शुरू हुई। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा उनके पसंदीदा सफेद रंग के फूलों से सजे लंबे एयर कंडीशन ट्रक से हुई।  महाराष्ट्र सरकार ने श्रीदेवी को राजकीय सम्मान देने का फैसला किया, जिन्हें 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनके पार्थिव शरीर को पहले तिरंगे में लपेटा गया और फिर पुलिस ने उन्हें बंदूकों की सलामी दी। फिजा में ‘श्रीदेवी अमर रहे’ के नारों की गूंज थी।

संबंधित इमेज

नेशनल

प्रेम शुक्ल ने सुल्तानपुर में डाला वोट, कहा- अबकी बार 400 पार

Published

on

Loading

 

सुल्तानपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में हो रहे मतदान में आज सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने मतदान किया।

प्रेम शुक्ल ने गृह ग्राम बनभोकार में बने “मतदान केंद्र” “प्राथमिक विद्यालय बनभोकार” पर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मतदान स्थल से कुछ दूरी पर पत्रकारों से भी मुखातिब हुए।

इस दरम्यान प्रेम शुक्ल ने पार्टी का संकल्प दोहराते हुए कहा इस बार 400 सीटें पाना सुनिश्चित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चार जून को NDA को जनता तीसरी बार विकसित भारत के लिए देश की कमान संभालने के अपना आशीर्वाद देगी।

उन्होंने निवर्तमान सांसद भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी की जीत के प्रति आश्वस्त होते हुए ऐतिहासिक मतों से जीत मिलने की बात कही।

Continue Reading

Trending