Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

41 साल की इस एक्ट्रेस की खूबसूरती देखकर आप हो जाएंगे रोमांचित

Published

on

Loading

इन दिनों फिट रहने की चाह हर किसी को है फिर चाहे वो बॉलीवुड के कलाकार हों या टीवी के हर कलाकार अपनी खूबसूरती में निखार लाने और खुद को अलग दिखाने के लिए फिट रहना चाहता है, जिसके लिए वो कुछ न कुछ करता रहता है। इन्हीं कलाकारों में शुमार हैं पूर्व मिस इंडिया रह चुकी पूजा बत्रा जो बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं. आइए जानें कि ये खूबसूरत एक्ट्रेस फिट रहने के लिए क्या क्या करती हैं।

pooja batra hot के लिए इमेज परिणाम

कहते हैं योग करने से खूबसूरती में चार चांद लग जाता है। जिसकी जानकारी पूजा को बखूबी है. वह फिट रहने की अपनी डेली एक्टिविटी में योग को अहम जगह देती हैं।

pooja batra hot के लिए इमेज परिणाम

पूजा योग के इस पोजीशन में दिखाई दे रही हैं, वह रोजान इस तरह की एक्सरसाइज को अपनी डेली लाइफ में अहम जगह देती हैं। पूजा ने एक्सरसाइज करने के दौरान की कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है

pooja batra hot के लिए इमेज परिणाम

इन्हीं एक्सरसाइजेस की बदौलत वह काफी फिट रहती हैं.कुछ दिन पहले पूजा ने बिकिनी में हॉट फोटो शूट भी कयारा था। उस दौरान उनकी ये तस्वीरें काफी वायरल भी हुईं थी। बता दें पूजा ने फिल्मी करियर का अपना सफर साल 1997 में शुरु किया था। पूजा बत्रा मिस इंडिया भी रह चुकी हैं.पूजा फिल्म विरासत के बाद चर्चा में आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे।

pooja batra hot के लिए इमेज परिणाम

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending